Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SP leader Naseemuddin Siddiqui targets BJP alleges West Bengal election was won through dishonesty

UP News: सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- बेईमानी से जीता पश्चिम बंगाल का चुनाव

Thu, 07 May 2026 03:44 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 07 May 2026 03:44 PM IST
सार

सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने यहां प्रेसवार्ता की। इस दौरान सिद्दीकी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
SP leader Naseemuddin Siddiqui targets BJP alleges West Bengal election was won through dishonesty
सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी, साथ में पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर में सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत पर कहा कि एसआईआर, बेईमानी व धोखेबाजी से वहां चुनाव को जीता गया। चुनाव आयोग भाजपा के हाथ की कठपुतली बन गया है। बंगाल में हुई हत्या की निष्पक्ष जांच की जाए।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रसाद भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिद्दीकी ने कहा कि महंगाई चरम पर होने के साथ ही गैस सिलिंडर को लेकर मारा-मारी मची है। गन्ना किसानों का भुगतान समय से नहीं होने के कारण उनकी बेटियों की शादी नहीं हो पा रही है। गन्ना एक्ट के अनुसार देर से भुगतान होने पर ब्याज मिलना चाहिए, पर यहां गन्ने के रेट ही कम लगाए गए हैं। इससे किसानों को गन्ने की लागत भी नहीं निकल पा रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos

भाजपा पर साधा निशाना 
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव के समय जनता ही भाजपा को हराने का काम करेगी। अखिलेश यादव का स्वागत करने वाली बेटी के पिता को सुपरवाइजर से चपरासी बनाए जाने के सवाल पर कहा कि बेटी ने पाप नहीं किया। भाजपा के लोग संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कानून तोड़ने वाले भाजपा में ही हैं। 

सिद्दीकी बोले- ऐसी सरकार नहीं देखी 
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि 29 साल विधायक और चार बार कैबिनेट मंत्री रहते हुए ऐसी सरकार नहीं देखी। सीतापुर में पांच साल की बेटी के साथ दुष्कर्म, मेरठ में मां-बेटी को दौड़ाकर पीटकर मार डालना और बुदेलखंड में प्रजापति समाज के युवक की शादी में दूल्हा बने होने के दौरान उठाकर पटक दिया गया। चारों तरफ अत्याचार किया जा रहा है।  इस मौके पर पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, सैयद कासिम रजा, रऊफ खान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed