फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sp government not completing his promise

सपा सरकार ने परशुराम भक्तों के साथ किया धोखा

Thu, 31 Mar 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 31 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
जनपद के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सिंह द्वारा हाल ही मे परशुराम मंदिर तथा उनकी जन्मस्थली को लेकर दिये विवादास्पद बयान को लेकर गाजियाबाद जनपद से यहां आये परशुराम जन्म भूमि संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने परशुराम मंदिर पर प्रेसवार्ता कर उक्त बयान की कड़ी निंदा की। कहा कि इसको लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू होगा। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में परशुराम जयंती पर लखनऊ में ब्राह्मण समाज के आयोजित हुये सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जलालाबाद को भगवान परशुराम की जन्मस्थली बताते हुये इसे पर्यटक स्थल स्थल रूप मे विकसित किये जाने का वादा किया था परन्तु वह इस कार्य को पूरा नहीं करा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोेप लगाया कि आने वाले चुनाव मे जनता को जबाब देने से बचने को उन्होंने तरीका निकालते हुये अपने मंत्री से इस तरह का बयान दिलवाया। बोले यह परशुराम के भक्तों के साथ धोखा है और उसे जनता के बीच ले जाया जायेगा। इसके लिये समिति जल्द ही प्रदेशव्यापी आन्दोलन की शुरूआत करेगी। इस दौरान उन्होंने भक्तों से अपील करते हुये कहा कि वह लोग मौजूदा चुनाव में झूठे वादे करने वाली सरकार का पुरजोर विरोध करे। इस दौरान परशुराम मन्दिर के महंत के अलावा गोपाल मोहन द्विवेदी, मोनू दीक्षित, मुन्नू लाल मिश्रा, रावेंद्र दीक्षित, आदित्य शुक्ला, राजू मिश्रा, बिपिन पांडेय आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed