फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SP government in the grip of mining Mafion

थोड़ी सी असावधानी रोगी के लिए घातक

Fri, 26 Feb 2016 08:58 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 26 Feb 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
SP government in the grip of mining Mafion
यूपीटीएसयू की क्लीनिकल इंचार्ज डा. वंदना श्रीवास्तव ने कहा कि इलाज के दौरान रोगी के साथ साथ स्वयं को भी संक्रमण से बचाने के लिए चिकित्सा स्थल की स्वच्छता के साथ साथ संबंधित उपकरणों की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इससे रोगी के साथ साथ स्वयं को भी संक्रमण से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

वह सीएचसी में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में को संबोधित कर रही थीं। प्रशिक्षण अधिकारी डा. भावना खट्टर ने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए क्लीनिक की साफ सफाई और जरूरी उपायों से अन्य लोगों को संक्रमण से दूर रखा जा सकता हैै। कार्यशाला में चिकित्सकों व अन्य स्टाफ को संक्रमण के कारण और उनसे बचाव के संबंध में जानकारी दी गई तथा उनके ज्ञान को परखा गया। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक डा. सूर्य प्रकाश गंगवार, डा. इजहार खान, डा. शोभित प्रताप सिंह, सर्वेश कुमार, सचिन गुप्ता, प्रमोद, नवीन कुमार सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे। उक्त कार्यक्रम उत्तर प्रदेश टेक्निकल सपोर्ट यूनिट द्वारा आयोजित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed