{"_id":"57a62cf44f1c1b8f3a2b9b32","slug":"sp-district-president-threatened-by-the-new-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा जिलाध्यक्ष ने अब नई डीएम को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा जिलाध्यक्ष ने अब नई डीएम को धमकाया
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तनवीर ने पहले कलेक्ट्रेट में किया था हंगामा फिर पार्टी बैठक में समर्थन जुटाया
एलआईयू ने शासन को भेजी गोपनीय रिपोर्ट, काम में पूर्ववत जुटी रहीं डीएम
पूर्व एसपी बबलू कुमार और डीएम विजय किरण आनंद को भी हटवाया था
पहले सिफारिश न सुनने वाले एसपी बबलू कुमार और फिर कुछ माह पहले डीएम विजय किरन आनंद के खिलाफ मोर्चा खोलकर उनको जिले से हटवाने के बाद अब सपा जिलाध्यक्ष और नगर पालिका चेयरमैन तनवीर खां ने मौजूदा डीएम पुष्पा सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को डीएम कार्यालय में समर्थकों के साथ घुस गए। डीएम को घेरकर तनवीर खां ने खूब धमकाया। शनिवार को पार्टी की मासिक बैठक में बाकायदा यह मुद्दा रखा गया और राज्यमंत्री राममूर्ति वर्मा, विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सब अध्यक्ष के साथ खड़े हो गए। हालांकि डीएम ने अपनी तरफ से शासन को इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी है लेकिन एलआईयू ने शासन को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया है। इसमें सपा जिलाध्यक्ष का डीएम के साथ ऊंची आवाज में बात करने का भी जिक्र है।
इससे पहले सपा जिलाध्यक्ष ने मीरानपुर कटरा के विधायक राजेश यादव और समर्थकों के साथ सदर बाजार थाने में एक अपराधी को छुड़वाने के लिए घेराव किया था। माना जा रहा था कि जिला पंचायत चुनाव में पार्टी की हार का ठीकरा एसपी पर फोड़ने के लिए यह किया गया। पार्टी की जिला इकाई के वरिष्ठ लोग लामबंद हुए और एसपी हटा दिए गए। इसके बाद जब तेजतर्रार डीएम विजय किरण आनंद ने नगर पालिका परिषद की फाइलों को खंगालना शुरू कर दिया तो चेयरमैन तनवीर खां के साथ पार्टी के नेता फिर लामबंद हुए और एक झटके में डीएम को हटा दिया गया था। महज 47 दिन में डीएम को हटाए जाने के विरोध में जनता भी सड़क पर उतर आई थी।
यह घटना जेहन से उतरी नहीं थी कि शुक्रवार दोपहर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने समर्थकों संग डीएम कार्यालय में घुसकर डीएम पुष्पा सिंह पर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस हर हाल में तुरंत जारी करने का दबाव बनाया। डीएम ने नियमों से हटकर काम करने से मना किया तो जिलाध्यक्ष ने अपने समर्थकों को डीएम को उनके ही कार्यालय में घेर लेने और धरने पर बैठकर कक्ष से बाहर न निकलने देने की घोषणा की थी। मामले में डीएम ने कोई टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन
जनता के जायज काम के लिए गया था। जिले के अधिकारी चेत जाएं और जनविरोधी कार्यशैली त्यागकर जनहित में कार्य करें। छोटे-छोटे काम के लिए जनता को परेशान करना छोड़ दें।
- तनवीर खां, सपा जिलाध्यक्ष, शाहजहांपुर
प्रशासनिक कामकाज में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। कई बार अपनी समस्या लेकर आने वाली जनता भी तेज आवाज में अपनी बात कहने लगती है। वही कुछ इसमें भी रहा। मैं अपने रूटीन वर्क में जुटी हुई हूं।
- पुष्पा सिंह, डीएम शाहजहांपुर