फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SP-Congress will be looking up: Aditya

सपा-कांग्रेस को ढूंढते रह जाओगे: आदित्यनाथ

Sat, 11 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 11 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
SP-Congress will be looking up: Aditya
आदित्यनाथ
गोरखपुर से भाजपा सांसद महंत आदित्यनाथ ने कहा कि सपा का काम नहीं विफलता बोल रही है। कांग्रेस से गठबंधन इसका प्रमाण है। प्रदेश में सपा और कांग्रेस का सफाया तय है। इस बार कांग्रेस सौ सीटों पर लड़ रही है। अगली बार वह 40 सीटों पर भी लड़ने लायक नहीं रह जाएगी। शुक्रवार की दोपहर उन्होंने पुवायां इंटर कॉलेज के मैदान पर भाजपा प्रत्याशी चेतराम के पक्ष में सभा संबोधित किया। उन्होंने पहले अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश को बर्बाद करने वाले भी आज शाहजहांपुर में हैं। नारा इतनी जोर से लगना चाहिए कि आवाज उनके कानों तक पहुंच जाए। उन्होंने कहा कि गठबंधन के लोग कहते हैं कि काम बोलता है, लेकिन प्रदेश में गुंडाराज, किसान, व्यापारियों की बदहाली और परेशान शिक्षित बेरोजगार बोल रहा है। पशु तस्करों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध बूचड़खानों को बंद किया जाएगा। दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और प्रदेश से पलायन भी रोका जाएगा। भाजपा सांसद ने कहा कि महात्मा गांधी का सपना था कि कांग्रेस विखंडित हो, राहुल गांधी उनके सपने को साकार कर रहे हैं। बसपा पर बोले कि मुख्तार अंसारी जैसे माफिया को गले लगाकर साबित कर दिया है कि वह कैसी सरकार देना चाहती है। उन्होंने एनएचआरएम घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें कई लोगों की जानें गईं। अंत में उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र के किसानों के कर्जा माफी, बेरोजगारों को रोजगार जैसे वादों को दोहराते हुए भाजपा को जिताने की अपील की। इससे पहले भाजपा शाहजहांपुर की सांसद कृष्णाराज ने सभा को संबोधित किया। सभा में पुवायां नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन डॉ. सुधीर गुप्ता ने आदित्यनाथ को त्रिशूल और राजवीर सिंह ने सरोपा तथा तलवार भेंट की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र, श्यामनरायन मिश्र, बलवीर सिंह, प्रत्याशी चेतराम, पूरनलाल लोधी ने भी सभा को संबोधित किया। 
विज्ञापन

भीड़ में कटी नगर महामंत्री की जेब
महंत आदित्यनाथ की सभा में आए भाजपा के नगर महामंत्री अमर सिंह की जेब में रखा पर्स किसी जेबकतरे ने पार कर दिया। अमर सिंह ने मंच से घोषणा भी कराई कि जिसने भी पर्स निकाला है वह रुपये लेकर पर्स ग्राउंड में ही डाल दें, क्योंकि पर्स में जरूरी कागजात रखे हैं। इसके बावजूद पर्स नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed