फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Soon the students of GIC will get the gift of library.

Shahjahanpur News: जल्द ही जीआईसी में छात्र-छात्राओं को मिलेगी पुस्तकालय की सौगात

Sun, 05 Oct 2025 10:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Soon the students of GIC will get the gift of library.
शाहजहांपुर। राजकीय इंटर कॉलेज में पुस्तकालय बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। पुस्तकालय में छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम व प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मौका दिया जाएगा। डीआईओएस के अनुसार, जल्द ही कार्यदायी संस्था भवन को सुपुर्द कर देगी। फिर पुस्तकालय को शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जीआईसी परिसर में कार्यदायी संस्था यूपी सिडको ने पुस्तकालय के लिए भवन बनाकर तैयार कर लिया है, लेकिन अभी सुपुर्द नहीं किया है। इसकी जांच डीएम से नामित कमेटी करेगी। उसके बाद सुपुर्दगी में दिया जाएगा।
विज्ञापन

जीआईसी के प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने बताया कि पुस्तकालय बनने से कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थी आसानी से पाठ्यक्रम के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। कॉलेज में पूर्व से पर्याप्त पुस्तकें हैं, साथ ही नई प्रतियोगी परीक्षा की किताबें मंगाने की योजना है। डीएम से भी सहयोग मांगा जाएगा। समाचार पत्र और मैगजीन का इंतजाम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
-
भवन बनकर तैयार हो गया। सुपुर्दगी होने के बाद जल्द ही पुस्तकालय को शुरू कराया जाएगा। इसे लेकर सारी व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
-हरिवंश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed