फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   son committed suicide when mother did not give money in shahjahanpur

UP News: मां ने खर्च के लिए नहीं दिए 100 रुपये, 16 साल के बेटे ने कर ली आत्महत्या, शर्ट का फंदा बनाकर लटका

Wed, 21 Aug 2024 05:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Aug 2024 05:17 PM IST
सार

शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में मामूली बात पर 16 साल के किशोर ने आत्महत्या कर ली। उसका शव पेड़ पर लटका मिला। बताया गया कि किशोर ने अपनी मां से रुपये मांगे थे। मां ने इन्कार कर दिया था। 

विज्ञापन
son committed suicide when mother did not give money in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में खर्च के लिए रुपये न मिलने से नाराज बानगांव निवासी विद्याराम के 16 वर्षीय पुत्र अजीत ने आत्महत्या कर ली। उसका शव फंदे से लटका मिला। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया। किशोर के कदम से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं। 

विज्ञापन


दो भाइयों में बड़े अजीत ने मंगलवार को दोपहर एक बजे अपनी मां छोटी बिटिया से खर्च के लिए सौ रुपये मांगे थे। उस समय रुपये नहीं होने पर उन्होंने इन्कार कर दिया। इससे नाराज होकर अजीत घर से निकल गया। मकान से कुछ दूरी पर आम के पेड़ पर शर्ट का फंदा गले में डालने के बाद वह लटक गया। 
विज्ञापन


होटल में हत्या: 'आपकी बहन को मार दिया...अब खुद भी', माशूका के कत्ल के बाद घबराहट हुई तो भाभी को बताई ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक घर नहीं आने से परिजन ने तलाश शुरू की। शाम चार बजे आम के पेड़ में शव लटका मिला। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed