फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Somnath, Dhruvendranath, Devsima win gold medals

Shahjahanpur News: सोमनाथ, ध्रुवेंद्रनाथ, देवसिमा ने जीते स्वर्ण पदक

Tue, 16 Dec 2025 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Somnath, Dhruvendranath, Devsima win gold medals
ताइक्वांडो में जीत के बाद खुशी मनाते पुवायां के ​खिलाड़ी। स्रोत : कोच
पुवायां। गोला में हुए थर्ड स्पोर्ट्स कार्निवाल में पुवायां के खिलाड़ियों ने कई पदक जीते। विजेता बच्चों को सोमवार शाम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पुवायां के विजय सार्वजनिक पुस्तकालय में चल रहे ऑल इन वन मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ियों ने गोला के बजाज पब्लिक स्कूल में इंडियन अमेक्राइन फाउंडेशन की ओर से 13 और 14 दिसंबर को आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लिया था।
अंडर 14 में 15 किलो भारवर्ग में पुवायां के सोमनाथ सिंह, 20 किलो भारवर्ग में ध्रुवेंद्रनाथ सिंह, 35 किलो भारवर्ग में देवसिमा गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीता। 27 किलो भार वर्ग में रुद्रवीर सिंह ने रजत पदक, 21 किलो भार वर्ग में रेयांश गुप्ता, 27 किलाे भार वर्ग में विवेक मिश्रा, सिद्धार्थनाथ सिंह, 45 किलो भार वर्ग में अंश गुप्ता, श्रेष्ठ त्रिवेदी, 66 किलो भार वर्ग में अन्नदेव पटेल ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

अंडर 19 के 70 किलो भार वर्ग में अनुज कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। विजेता खिलाड़ियों काे पुस्तकालय में अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह चौहान ने सम्मानित किया। इस मौके पर मधुसुदन मिश्रा, चंद्रकिशोर सिंह, गिरीश शुक्ला, रिषभ रावत, पुष्पित अग्निहोत्री, वैभव अग्निहोत्री, कोच सूरज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed