फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Soldiers should be respected in administrative offices and police stations

प्रशासनिक दफ्तर और थानों में सैनिकों का किया जाए सम्मान

Wed, 20 Apr 2022 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Soldiers should be respected in administrative offices and police stations
ॉहजहांपुर के विकास भवन में जिला सैनिक बंधु के साथ बैठक करते जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा जिला सैनिक बंधु की बैठक का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। इसमें भूतपूर्व सैनिकों के जिलाध्यक्ष मदन मोहन वर्मा ने सैनिकों की समस्याओं और अन्य सुझावों को डीएम के सामने रखा। प्रशासनिक दफ्तरों और थानों में सैनिकों के सम्मान की मांग उठी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मदन मोहन वर्मा ने डीएम को शस्त्र लाइसेंस से संबंधित दिक्कत के बारे में बताया। थाने में सैनिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनने और उत्पीड़न न करने का अनुरोध किया गया। इस पर डीएम ने सभी थानों में एसपी से बात कर सर्कुलर जारी कराने का आश्वासन दिया। मदनमोहन ने डीएम से कहा कि प्रशासनिक दफ्तरों में भी सैनिकों को सम्मान मिलना चाहिए। डीएम ने एक सप्ताह में पटल बनाकर शिकायतों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम से परमवीर चक्र विजेता नायक यदुनाथ सिंह के सम्मान में उनके पैतृक गांव खजूरी में बदायूं मुख्य मार्ग पर एक गेट बनवाने की अपील की गई। डीएम ने सीडीओ को जिला पंचायत अध्यक्ष से समन्वय कर कार्रवाई के लिए कहा। इसके अलावा नगर निगम की दुकानों, राशन की दुकानों, पट्टे की जमीन आदि में पूर्व सैनिकों को लाभान्वित करने की मांग की गई। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि सैनिक देश का गौरव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए प्राथमिकता से और गंभीरता से प्रयास किया जाएगा। इस दौरान बैठक में सीडीओ श्याम बहादुर सिंह, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एलडीएम दीपक चंद्रा, लेफ्टिनेंट कर्नल विजय कुमार मिश्रा (सीओ एनसीसी), डिप्टी सीएमओ रमेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी हरिओम उपाध्याय, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर दिनेश कुमार मिश्र सहित 50 भूतपूर्व सैनिक एवं स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed