{"_id":"692d8b928c2a32a9fe0e8687","slug":"solar-seeder-project-selected-for-national-level-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-159128-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सोलर सीडर प्रोजेक्ट का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सोलर सीडर प्रोजेक्ट का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन
विज्ञापन
लखनऊ में सम्मानित गंगसरा के चंदी कॉन्वेंट स्कूल के बच्चे। स्रोत : स्कूल
पुवायां। लखनऊ में 27 और 28 नवंबर को हुई सीबीएसई रीजनल साइंस एग्जीबिशन 2025 में गांव गंगसरा स्थित चंदी कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।
कक्षा सात की छात्रा सवगुन कौर और एकमप्रीत कौर ने सोलर सीडर नामक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया, जिसमें सौर ऊर्जा की मदद से बीज बोने की प्रक्रिया को आसान, सस्ता और पर्यावरण अनुकूल बनाया गया है। वहीं, कक्षा नौ के अरमान सिंह और अंश शर्मा ने ऑटोमेशन सिस्टम ऑफ गार्बेज कलेक्शन एंड ऑर्गैनिक-इनऑर्गैनिक वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के माध्यम से कचरा प्रबंधन की आधुनिक समस्या का तकनीकी समाधान पेश किया, जो कचरे को स्वतः अलग कर स्वच्छता और स्थिरता को बढ़ावा देता है।
सोलर सीडर नामक प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया गया है। स्कूल प्रबंधक ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की है। प्रोजेक्ट को तैयार करने में जूही सिंह, अर्चना मिश्रा, नवनीत कौर, रिजवान ने भी सहयोग किया है। संवाद