फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Socialist message of the grand tour

समाजवादी संदेश यात्रा का किया गया भव्य

Sun, 09 Oct 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 09 Oct 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी संदेश यात्रा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार, विधायक शकुंतला देवी, गोपाल अग्निहोत्री सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने शाहजहांपुर सीमा पर स्थित बंडा के गांव पोहकरापुर में यात्रा की अगवानी की। यात्रा का नेतृत्व कर रहे सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता के हित में तमाम योजनाएं संचालित कीं। उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सपा सरकार ने सभी वर्गों के हित में काम कर लोगों का दिल जीता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कन्या विद्याधन, समाजवादी पेंशन योजना, लैपटॉप सहित तमाम योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देकर 2012 की तरह फिर से सरकार बनवाने में योगदान दें। 
विज्ञापन

बंडा में जिला सचिव राजीव गंगवार, राजू सिंह, कृष्ण कुमार वर्मा, भानू मिश्रा, विजय मिश्रा, छत्रपाल यादव, स्वामीदयाल यादव, संदीप शुक्ला, सुरेश गंगवार, प्रमोद अग्निहोत्री, मझिगवां में पवन त्रिवेदी, यादवेंद्र सिंह, उमाकांत, संतोष शुक्ला, प्रताप पटेल, नवीन कुमार और पुवाया में नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रेमचंद्र दीक्षित, राजेश त्रिवेदी, संजीव मिश्रा, नौशाद खां, महेश शर्मा आदि ने यात्रा में शामिल नेताओं का फूलमालाओं से स्वागत किया। 
विज्ञापन

सिंधौली में ब्लॉक प्रमुख सुनीता यादव के आवास पर राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा, प्रमुख पति फिरोज सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य छोटू जाटव, वीरभान सिंह, राकेश यादव, अरुण दीक्षित, हसीब खां आदि के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर यात्रा का नेतृत्व कर रहे सयुस नेता विकास यादव ने चुनावी एजेंडा के हवाले से कहा कि आवास से वंचित सभी बेघरों को मकान में प्राथमिकता दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में ढोल-बाजे के साथ यात्रा का स्वागत
शाहजहांपुर। मुलायम संदेश यात्रा शहरी सीमा में दाखिल होने पर नाचते-गाते कार्यकर्ताओं की टोली ने पुवायां रोड पर कैंट पुलिस चौकी के पास ढोल-बाजों के साथ स्वागत किया। अशफाक नगर चौकी के पास कार्यकर्ताओं के दूसरे जत्थे ने यात्रा का नारे लगाते हुए गर्मजोशी से स्वागत किया। वहां से दुपहिया वाहनों पर सवार कार्यकर्ताओं की अगुवाई में यात्रा शहर के अंदर दाखिल हुई। स्वागत करने वालों में सपा के जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, योगेश कठेरिया, फरीद खां, निशांत यादव, प्रियांक सिंह चौहान, अभिषेक मिश्रा, आसिफ, शानू, जोगेंदर सिंह, जगजीत सिंह टांडे, डॉ. नवनीत यादव, शांति शुक्ला, अजय पाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed