फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Social media poll code unsure

सोशल मीडिया पर चुनाव आचार संहिता को लेकर असमंजस

Thu, 24 Sep 2015 08:26 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 24 Sep 2015 08:26 PM IST
विज्ञापन
Social media poll code unsure
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा लागू चुनाव आचार संहिता के प्रावधान सभी उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों, मतदाताओं, जन प्रतिनिधियों और निर्वाचन कार्मिकों पर प्रभावी हो गए हैं। इनके उल्लंघन का कोई मामला प्रकाश में आने पर संबंधितों के विरुद्ध आईपीसी की विभिन्न धाराओं और अन्य सुसंगत अधिनियमों के अंतर्गत कार्रवाई होगी। हालांकि, इस बारे में आयोग से जारी आचार संहिता संबंधी निर्देश पुस्तिका में सोशल मीडिया पर आचार संहिता लागू करने के बारे में कोई दिशा निर्देश नहीं दिए जाने से प्रशासनिक अधिकारी असमंजस में हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया के व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, ग्रुप मैसेजिंग आदि माध्यमों का व्यक्तिगत स्वार्थों और जन मानस की सोंच को प्रभावित करने के लिए अक्सर दुरुपयोग किए जाने के मामले सामने आते रहे हैं। चूंकि, आयोग की आचार संहिता के प्रचार खंड में प्ऱिट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन उसमें सोशल मीडिया का कोई उल्लेख नहीं है। इसलिए लोगों में सहज सवाल उठने लगा है कि चुनाव के दौरान सोशल मीडिया के विभिन्न साधनों पर आचार संहिता लागू होगी अथवा नहीं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत पुलकित खरे के अनुसार यह प्रश्न राज्य निर्वाचन आयोग के समक्ष भी लाया गया है। उन्होंने कहा कि आयोग से जारी पंचायत चुनाव आचार संहिता में सोशल मीडिया का कोई उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन चुनाव प्रचार में उसका दुरुपयोग रोकने के लिए आयोग से दिशा निर्देश मांगे गए हैं। सीडीओ के अनुसार सोशल मीडिया पर आचार संहिता की भूमिका शुक्रवार तक स्पष्ट हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
चुनाव आचार संहिता के दिशा निर्देश: एक नजर
0 उम्मीदवार और उनके प्रतिनिधि ऐसा कोई कार्य लिखकर, बोलकर अथवा प्रतीक के माध्यम से नहीं करेंगे जिससे किसी धर्म, संप्रदाय, जाति, वर्ग और राजनीतिक दलों की भावनाएं आहत हों।
0 किसी भी उम्मीदवार के व्यक्तिगत जीवन से संबंधित पहलुओं पर आलोचना नहीं की जाएगी।
0 वोट हासिल करने के लिए जातीय, सांप्रदायिक और धार्मिक भावनाओं को प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से उकसाया नहीं जाएगा।
0 चुनाव प्रचार और निर्वाचन संबंधी अन्य कार्यों के लिए मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर, गुरुद्वारा आदि पूजा स्थलों का उपयोग वर्जित होगा।
0 चुनाव सभा में गड़बड़ी करना-कराना, वोट के लिए मतदाताओं को रिश्वत, मादक पदार्थ बांटना, डराना-धमकाना निर्वाचन विधि के अंतर्गत भ्रष्ट आचरण ओर अपराध माना जाएगा।

0 प्रत्याशियों की अनुमति के बिना किसी व्यक्ति द्वारा उनके पक्ष में चुनावी विज्ञापन और प्रचार सामग्री प्रकाशित कराए जाने पर संबंधित व्यक्ति आईपीसी की धारा 171-एच के तहत दंडित किया जाएगा।
0 मतदान समाप्त होने के निर्धारित समय से 48 घंटे पहले रेडियो, टीवी और प्रिंट मीडिया में चुनाव प्रचार अभियान पर पाबंदी लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed