फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Snowfall in the mountains increased the chill, and light fog also had an effect.

Shahjahanpur News: पहाड़ों पर बर्फबारी से गलन बढ़ी, हल्के कोहरे का रहा असर

Sun, 07 Dec 2025 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in the mountains increased the chill, and light fog also had an effect.
खन्नौत नदी के आसपास दिन में छाई हुई कोहरे की चादर। संवाद
शाहजहांपुर। सुबह हल्के बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि तो अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, साथ ही हल्के कोहरे का असर रहा। उत्तराखंड में बर्फबारी और पछुआ हवा चलने से गलन बढ़ गई। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक, पछुआ हवा और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के असर से गलन बढ़ने के साथ तापमान में गिरावट और कोहरा गहराने के आसार हैं।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह शहर में हल्के कोहरे का असर रहा है। दृश्यता 600 मीटर दर्ज की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का असर अधिक रहा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि हुई। बताया कि वायुदाब स्थिर है। आर्द्रता 69 फीसदी होने से वातावरण में हल्की नमी बनी हुई है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पछुआ हवा के चलने से तापमान में गिरावट होने और कोहरा गहराने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पिछले छह दिनों में तापमान की स्थिति
दिनांक न्यूनतम अधिकतम
एक दिसंबर 10.8 24.6
दो दिसंबर 10.5 25.0
तीन दिसंबर 9.8 24.8
चार दिसंबर 10.4 23.8
पांच दिसंबर 7.6 23.0
छह दिसंबर 10.4 23.2

खन्नौत नदी के आसपास दिन में छाई हुई कोहरे की चादर। संवाद

खन्नौत नदी के आसपास दिन में छाई हुई कोहरे की चादर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed