फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Smuggler from Barabanki arrested with 1.407 kg of cannabis.

Shahjahanpur News: बाराबंकी का तस्कर 1.407 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Smuggler from Barabanki arrested with 1.407 kg of cannabis.
चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रमाकांत। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को सीतापुर-बरेली हाईवे पर बंद पड़े रिलायंस पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर 1.407 किलोग्राम गांजा के साथ बाराबंकी जिले के युवक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान बाराबंकी जिले के थाना सफदरगंज क्षेत्र के गांव बसंतनगर निवासी रमाकांत के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास एक पन्नी में सूखे पत्तों जैसा पदार्थ मिला। जांच में पदार्थ गांजा निकला, जिसका वजन 1.407 किलोग्राम था।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह इधर-उधर से गांजा तोड़कर तैयार करता था और फिर उसे थोड़ी-थोड़ी मात्रा में फुटकर बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed