{"_id":"654fd20051cc067f0405d926","slug":"smuggler-arrested-with-smack-worth-one-crore-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-8042-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एक करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एक करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Sun, 12 Nov 2023 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा पुलिस की गिरफ्त में स्मैक तस्कर मोहम्मद असलम। स्रोत-पुलिस
शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे पर ट्रक चालकों और ढाबों पर स्मैक बेचने आए तस्कर को मीरानपुर कटरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 250 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस उसके स्थानीय स्रोत की भी तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्मैक की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।
थाना प्रभारी पवन पांडेय के नेतृत्व में पुलिस हाईवे पर उत्तरी किनारे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान शक होने पर युवक को रोककर पूछताछ की। उसने प्लास्टिक की पाॅलिथीन में 250 ग्राम स्मैक रखी हुई थी। तस्कर ने अपना नाम मोहम्मद असलम बताया। वह मोहल्ला ऊंचा नई बस्ती थाना फरीदपुर बरेली का रहने वाला है। सीओ तिलहर प्रयांक जैन ने बताया कि असलम ने फरीदपुर के मोहम्मद रईस से स्मैक लेकर आने की बात स्वीकारी है। पूछताछ में सामने आए अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।