{"_id":"68de76616b4fa3bfa906abdf","slug":"smuggler-arrested-with-99-grams-of-smack-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-154141-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 99 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 99 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तिलहर-जैतीपुर मार्ग पर ग्राम बाबूपुर बुजुर्ग उर्फ नगरा की नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर मादक पदार्थ की तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 99 ग्राम स्मैक मिली।
एसओजी व मीरानपुर कटरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम को पिछले कई दिनों से मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिल रही थी। बुधवार रात मिली सूचना के बाद पुलिस टीम ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी।
बृहस्पतिवार की सुबह जैतीपुर मार्ग पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मोहल्ला आतिशबजान निवासी रियाज मोहम्मद उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि 16 सितंबर को उसने मोहल्ला आतिशबाजान निवासी ऋषभ गुप्ता को 48 ग्राम व मोहल्ला बाजार निवासी सुनीत कुमार गुप्ता को 46 ग्राम स्मैक बेची थी।
विज्ञापन
पुलिस पहले ही ऋषभ गुप्ता व सुनीत कुमार काे गिरफ्तार कर चुकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि तस्कर पर कटरा में दो, बरेली के फतेहगंज पूर्वी में दो और देवरनिया थाने में एक मुकदमा दर्ज है।