फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Smart Meters: Problems Show No Signs of Abating

स्मार्ट मीटर: शाहजहांपुर में कम नहीं हो रहीं उपभोक्ताओं की दिक्कतें, बिल माइनस होने पर कट रही बिजली

Tue, 21 Apr 2026 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Smart Meters: Problems Show No Signs of Abating
वकार आलम वारसी।
शाहजहांपुर जिले में गर्मी में स्मार्ट मीटर लोगों की दुश्वारियों के साथ दिल की धड़कन बढ़ा रहे हैं। उपभोक्ताओं की दुश्वारियां खत्म नहीं हो रही हैं। 30 से 52 रुपये बिल माइनस में होने पर बिजली कट जा रही है। ऐसे में उपभोक्ता स्मार्ट मीटर हटवाने के लिए उपकेंद्र के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


जिले में नौ अगस्त 2024 को स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य प्रारंभ हुआ था। चार लाख 15 हजार उपभोक्ताओं के घरों में नोएडा की इंटेल स्मार्ट एजेंसी को मीटर लगाने की जिम्मेदारी दी गई। छह महीने में कार्य को पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन अब तक मात्र 69 हजार ही स्मार्ट मीटर लग पाए हैं।
विज्ञापन


पिछले महीने से प्री-पेड स्मार्ट मीटर में बिल माइनस में होने पर बिजली ऑटो कट होने से अंधेरा हो रहा है। 30 से 52 रुपये माइनस होने पर लोगों के घरों की बिजली कट हो रही हैं। जिस वजह से तपती धूप में बिल अदायगी के लिए उपकेंद्र पर लोग लाइन लगाने के लिए मजबूर हैं। बिल जमा होने के चार से पांच घंटे के बाद भी बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोगुनी दिख रही खपत 
आपूर्ति शुरू कराने के लिए निगम ने नंबर जारी किए हैं। उन नंबरों पर काॅल रिसीव नहीं होने से उपभोक्ता भटकने के लिए मजबूर हो रहे हैं। बहादुरगंज उपकेंद्र पर आए जलालनगर के उपभोक्ता ने बताया कि वह दो दिन के लिए मकान को बंद कर चले गए थे। बिजली नहीं जलने के बाद भी पहले दिन 107 व दूसरे दिन 130 रुपये बिजली आपूर्ति की खपत दिख रही है। जबकि आमतौर पर 50 रुपये से भी कम की बिजली खर्च होती है। दिए गए नंबरों पर कॉल करने पर भी हल नहीं निकला है।

नए कनेक्शन पर भी लगेंगे स्मार्ट मीटर
शासन ने नए स्मार्ट मीटर नहीं लगाने पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाई है। इस संबंध में एसई के अनुसार, नया कनेक्शन लेने वालों के स्मार्ट मीटर ही लगेंगे। पुराने मीटर लगाने का कोई निर्देश नहीं है। हालांकि, नए स्मार्ट मीटर प्री-पेड करने का कोई आदेश नही आया है। शासन की ओर से जारी अन्य आदेश अब यहां नहीं पहुंचे हैं।


उपकेंद्र पर आ रहे प्रार्थना पत्र
ऑटो कट बिजली होने की समस्या ने लोगों को परेशान कर दिया है। उपकेंद्राें पर अवर अभियंताओं के पास उपभोक्ता प्रार्थनापत्र लेकर पहुंच रहे हैं। वह स्मार्ट मीटर के स्थान पर पुरानी व्यवस्था के तहत बिजली का बिल देने के लिए तैयार हैं। कुछ लोगों ने स्मार्ट मीटर को हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिए हैं। कुछ जगह प्रार्थना पत्र लेकर रख लिए गए हैं, जबकि कई उपकेंद्रों पर शासनादेश नहीं होने की बात कहकर लौटाया जा रहा है।

 

 

 

 

वकार आलम वारसी।- फोटो : मेडिसिन विभाग के बाहर लगी मरीज व तीमारदरों की भीड़।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed