फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   smack smugger

स्मैक और नकली नोटों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 25 Sep 2021 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
smack smugger
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा पुलिस की गिरफ्त में मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कटरा थाने की पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस को 250 ग्राम स्मैक और दो नकली नोट बरामद हुए हैं। आरोपी बरेली के बहेड़ी के रहने वाले हैं और उत्तराखंड में मादक पदार्थों की सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर कटरा थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे भमौरा मोड़ से तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस को 250 ग्राम स्मैक, 500 और 200 रुपये का एक-एक नकली नोट बरामद हुआ है। आरोपी प्रदीप निवासी ग्राम बोंडा, शिवम निवासी कानूनगोयान कस्बा, थाना बहेड़ी जिला बरेली हैं। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे लोग जेल में बंद कल्लू के भांजे रवि निवासी बहेड़ी से स्मैक लेकर सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन

प्रदीप सिंह ने बताया कि वह रवि से स्मैक लेकर नैनीताल तक सप्लाई करता है। दो-तीन साल पहले नैनीताल में पकड़ा भी गया था। नकली नोट उन लोगों ने शफीक निवासी जूडी, थाना सितारगंज से लिए थे। उन लोगों ने पांच-पांच हजार रुपये के 200 और 500 के नोट में लिए थे। अधिकतर रुपये बाजार में चला चुके हैं। यही दो नोट बचे थे। शफीक तीन-चार दिन पहले पकड़ा जा चुका है। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed