फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sloganeering against SDM-Tehsildar in Puwaiyan, lawyers sit on strike

Shahjahanpur News: पुवायां में एसडीएम-तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी, धरने पर बैठे वकील

Sat, 26 Jul 2025 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Sloganeering against SDM-Tehsildar in Puwaiyan, lawyers sit on strike
पुवायां तहसील में एसडीएम, तहसीलदार का पुतला दहन करते वकील। संवाद
पुवायां। राजस्व संहिता के अनुसार काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए वकीलों ने शुक्रवार को एसडीएम चित्रा निर्वाल और तहसीलदार राघवेश मणि त्रिपाठी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। तहसील में जमकर हंगामे और नारेबाजी के बाद दोनों अधिकारियों का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। इसके बाद वकील धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

एसडीएम और तहसीलदार से वकील कुछ समय से असंतुष्ट चल रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी कुछ वकीलों की तहसीलदार राघवेश मणि त्रिपाठी से कहासुनी हुई थी। इस संबंध में शुक्रवार दो बजे तहसील बार एसोसिएशन की बैठक भी बुलाई गई थी, लेकिन इससे पहले ही दोपहर 12 बजे तहसीलदार और एक वकील के बीच विवाद हो गया। तहसीलदार ने ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

जानकारी पाकर काफी वकील मौके पर पहुंच गए और मनमानी से काम करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के बाद वकील एसडीएम के ऑफिस में वार्ता के लिए पहुंचे। इस दौरान थाने से पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। इस पर वकील भड़क गए और लाठीचार्ज कराने के लिए पुलिस बुलाने का आरोप लगाने लगे। एसडीएम और तहसीलदार की वकीलों से जमकर नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वकीलों ने धरना शुरू कर दिया और एसडीएम व तहसीलदार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। तनाव को देखते हुए सीओ ने कई थानों की फोर्स तहसील परिसर में बुला ली। सीओ प्रवीण मलिक ने वकीलों से वार्ता की लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। लगभग दो घंटे तक तहसीलदार और नायब तहसीलदार एसडीएम के कार्यालय में बैठे रहे और बाहर वकील नारेबाजी करते रहे।
इसके बाद अधिकारी कार्यालय से आवास के लिए निकले, तब भी वकीलों ने वाहनों के पास जाकर जमकर नारेबाजी की। धरनास्थल पर वकीलों ने आरोप लगाया कि एसडीएम डेढ़-डेढ़ महीने तक फाइलों को आवास पर रखती हैं। कुछ राजस्वकर्मी रुपयों की मांग करते हैं। तहसीलदार, नायब तहसीलदार राजस्व संहिता का पालन नहीं करते हैं और मनमानी करते हैं।
एक नायब तहसीलदार फाइलों से कागज निकालकर आदेश कर देते हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष शुक्ला ने कहा कि एसडीएम और तहसीलदार का तबादला होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस संबंध एसडीएम चित्रा निर्वाल ने अपना पक्ष रखने से इन्कार कर दिया।
--
तहसील के अधिकारियों से वकील परेशान हैं। अधिकारी वकीलों को दुश्मन समझते हैं। वकीलों का काम है जनता का काम अधिकारियों से कराना। वहीं, अधिकारी आए दिन परेशान कर रहे हैं। एसडीएम और तहसीलदार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया है। जिले की सभी बार संघों से सहयोग मांगा गया है। - सुभाष शुक्ला, अध्यक्ष, तहसील बार एसोसिएशन, पुवायां
--
पुवायां में मेरे आने के समय सभी कागजों पर सीधे काम होता था, जिससे कई कागज गायब भी हो जाते थे। इसीलिए मैंने ढाई महीने पहले डाक के माध्यम से कागजों को मंगाना शुरू किया था। आज सुबह एक अधिवक्ता आए और सीधे कागज पर साइन करने के लिए कहने लगे। मैंने डाक में जमा कराकर तीन बजे साइन कराने के लिए कहा तो भड़क गए। इसके अलावा मैंने कोई बात नहीं की।

- राघवेश मणि त्रिपाठी, तहसीलदार पुवायां

पुवायां तहसील में एसडीएम, तहसीलदार का पुतला दहन करते वकील। संवाद

पुवायां तहसील में एसडीएम, तहसीलदार का पुतला दहन करते वकील। संवाद

पुवायां तहसील में एसडीएम, तहसीलदार का पुतला दहन करते वकील। संवाद

पुवायां तहसील में एसडीएम, तहसीलदार का पुतला दहन करते वकील। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed