फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sleeping mother, three-day-old girl disappeared from the cot

सोती रही मां, चारपाई से गायब हो गई तीन दिन की बच्ची

Wed, 28 Sep 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:54 AM IST
सार

अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव मुड़ियाकलां निवासी शांति देवी की तीन दिन की बच्ची रात में चारपाई से गायब कर दी गई।इस बीच शोरशराबा होने पर पड़ोसी भी बच्ची को खोजने में लग गए।

विज्ञापन
Sleeping mother, three-day-old girl disappeared from the cot
गांव मुडिय़ा कलां में चारपाई पर गुमसुम बैठी शांति - फोटो : SHAHJAHANPUR

विस्तार

अल्हागंज/जलालाबाद (शाहजहांपुर)। अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव मुड़ियाकलां निवासी शांति देवी की तीन दिन की बच्ची रात में चारपाई से गायब कर दी गई। जागने पर बच्ची न दिखी तो परिवार में खलबली मच गई। उसका पता न लगने पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

गांव निवासी बिंदपाल फेरी लगाकर सब्जी बेचते है। 24 सितंबर की रात उनकी पत्नी शांति देवी ने क्षेत्र के अनंगपुर गांव स्थित अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। सोमवार देर रात शांति देवी नवजात बच्ची के साथ बरामदे में चारपाई पर सो गई थीं। पास में ही बिंदपाल व उनकी बड़ी बेटी निहारिका चारपाई पर सो रहे थे। बिंदपाल के भाई गुरजीत की आंख मंगलवार सुबह पौने चार बजे खुली तो उसने बच्ची के रोने की आवाज सुनी थी। उसने भाभी को आवाज देकर जगाया था। शांति ने बच्ची को दूध पिलाया तो वह चुप हो गई।
विज्ञापन

गुरजीत के अनुसार, बच्ची को दूध पिलाने के बाद भाभी फिर से सो गईं। करीब पांच बजे जब शांति की आंख खुली तो बच्ची बिस्तर पर नहीं थी। उसने पति को आवाज दी। बिंदपाल ने जब बच्ची को लेकर अनभिज्ञता जताई तब उसकी खोजबीन शुरू की गई। उसका सुराग नहीं लगा। इस बीच शोरशराबा होने पर पड़ोसी भी बच्ची को खोजने में लग गए। परिजनों ने यूपी 112 को सूचना दी। सिपाहियों ने आकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य दरवाजा था बंद, पेड़ के सहारे घुसने की आशंका
बिंदपाल ने पुलिस को बताया कि घर का मुख्य दरवाजा बंद था। उनके घर के पीछे खेत में खड़े पेड़ के सहारे ही कोई अंदर आ सकता है। वही गांव के कुछ लोग किसी जानवर द्वारा बच्ची को उठाकर ले जाने की आशंका जता रहे है।

पुलिस को आशंका : कब्रबिज्जू तो नहीं ले गया
पुलिस की जांच में बच्ची को कब्रबिज्जू द्वारा उठाकर ले जाने की आशंका ग्रामीण व्यक्त कर रहे हैं। एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि कुछ दिन पहले बकरी के बच्चे को कब्रबिज्जू ले गया था। परिजनों का भी मानना है कि कब्रबिज्जू बच्ची को ले गया होगा। फिर भी अन्य पहलुओं पर जांच करा रहे हैं। वन विभाग से भी पत्राचार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed