{"_id":"6261a684cc375510931aa84b","slug":"slaughter-the-animal-and-put-the-head-and-remains-in-the-garden-shahjahanpur-news-bly48229130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु वध कर सिर और अवशेष बाग में डाल गए कसाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु वध कर सिर और अवशेष बाग में डाल गए कसाई
विज्ञापन
खुटार के बाग में पशु अवशेष तलाश कराती पुलिस
- फोटो : POWAYAN
खुटार। मैलानी-खुटार मार्ग पर बुधवार की रात बाबा चौराहे के पास एक बाग में कुछ लोगों ने एक पशु का वध कर दिया। सुबह सिर और अवशेष पड़े होने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। अवशेष निकलवाकर पशु अस्पताल के चिकित्सक से जांच कराई। अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु वध की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
सुबह लोगों ने सिर और अवशेष पड़े देखकर सूचना पुलिस व हिंदूवादी संगठनों को दी। इसके बाद तमाम लोग थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों को भी मामले की सूचना दी गई। अधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिए तो खुटार के थाना प्रभारी धनंजय सिंह पुलिस बल के साथ बाग में पहुंचे और अवशेष निकलवा कर पशु अस्पताल के प्रभारी डॉ. रविंद्र कुमार से जांच कराई।
पुलिस ने अवशेष निकाले जाने की वीडियोग्राफी भी कराई। चिकित्सक की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पशु वध की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ पुवायां बीएस वीरकुमार ने बताया कि दरोगा सुरेंद्र कुमार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।