{"_id":"6a92a0a9f1633f6aa60f627e","slug":"slab-of-under-construction-house-collapses-two-real-brothers-critically-injured-in-shahjahanpur-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में हादसा: निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में हादसा: निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल
Sat, 29 Aug 2026 02:36 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:36 PM IST
सार
रोजा क्षेत्र के गांव पिलखना में शुक्रवार सुबह हादसा हो गया। एक निर्माणाधीन मकान का लिंटर अचानक गिर गया, जिसके मलबे में दबकर दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के गांव पिलखना में शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन मकान का लिंटर भरभराकर गिर गया। मलबे में दबने से दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला और राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
गांव पिलखना निवासी होरीलाल के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार सुबह करीब 8:40 बजे अचानक मकान का लिंटर गिर गया। इस दौरान होरीलाल के पुत्र शत्रुघ्न (25) और सचिन (18) मलबे के नीचे दब गए। घटना की सूचना मिलते ही रोजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बरेली में भाजपा नेता की हत्या: हमलावरों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ प्रहार, मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां
विज्ञापन
पुलिस और ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य चलाकर मलबा हटाया और दोनों युवकों को बाहर निकाला। बाद में एंबुलेंस से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि दोनों युवकों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।