फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Skill made a weapon... defeated the failure-merge

हुनर के हथियार से मुफलिसी को दी मात, बीमारी को भी किया परास्त

Mon, 12 Sep 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Skill made a weapon... defeated the failure-merge
सोशल मीडिया प्लेटफार्म यू-ट्यूब के सिल्वर बटन के साथ प्रीति कश्यप। - फोटो : SHAHJAHANPUR
आशीष त्रिपाठी
विज्ञापन

शाहजहांपुर। प्रीति की कहानी किसी फिल्मी पटकथा सरीखी लगती है। पिछड़े गांव का परिवेश, गरीबी, बड़ा परिवार और गठिया जैसी बीमारी से घिरी 23-24 साल की युवती केवल अपने हुनर के बलबूते सारी बाधाओं पर भारी पड़ती है। एक टेलर की दुकान से दूर खड़े होकर सिलाई सीखने वाली प्रीति के वीडियो के सोशल मीडिया प्लेटफार्म यू-ट्यूब पर लाखों सब्सक्राइबर हैं। यू-ट्यूब से 30 से 50 हजार रुपये महीना कमा रही प्रीति अब पूरे परिवार का सहारा है।
मीरानपुर कटरा के गांव कसरक निवासी राकेश कश्यप साइकिल पंक्चर जोड़ने का काम करते हैं। मामूली कमाई से चार बेटों और तीन बेटियों को पाल रहे राकेश के सामने विपन्नता हर वक्त खड़ी रही। दस साल पहले बड़ी बेटी प्रीति के हाथ-पैर की अंगुलियां टेढ़ी होने लगीं। बेइंतिहा दर्द से परिजन भी घबरा गए। पीजीआई, लखनऊ से लेकर एम्स, दिल्ली तक महीनों इलाज चला। तमाम जांच के बाद डॉक्टरों ने गठिया होने की पुष्टि की। इसके बाद से प्रीति दवाओं पर आश्रित है। दवा लेकर ही वह थोड़ा-बहुत काम कर पाती है।
विज्ञापन

एक दिन बड़े भाई की सलाह ने प्रीति के साथ पूरे परिवार की किस्मत चमका दी। प्रीति को सिलाई-कढ़ाई का शौक है। 2018 में बड़े भाई हिमांशु ने प्रीति को यू-ट्यूब पर चैनल बनाकर अपना हुनर दुनिया के सामने लाने की सलाह दी। हिमांशु ने प्रीति टेलर नाम से चैनल बना दिया। महज आठवीं तक पढ़ी प्रीति के वीडियो लोगों को पसंद आने लगे। सब्सक्राइबर और व्यूज की संख्या तेजी से बढ़ी तो पहली बार 2019 में प्रीति को सात हजार रुपये की कमाई हुई। इसके बाद तो सिलसिला चल निकला। सात हजार से कमाई बढ़कर दस हजार फिर 30 हजार और अब 50 हजार रुपये महीना तक हो गई है। कभी दूसरों पर आश्रित प्रीति पर अब पूरा परिवार आर्थिक तौर पर निर्भर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दूर से देखकर सीख ली टेलरिंग
प्रीति को किस्मत ने शारीरिक कष्ट जरूर दिया, मगर उसमें सीखने का हुनर जबरदस्त है। प्रीति ने बताया कि पापा की पंक्चर की दुकान के पास एक टेलर की दुकान थी। वह दूर से खड़े होकर टेलर को काम करते देखती थी। उसे उस टेलर का नाम भी नहीं मालूम, फिर भी सिलाई का हुनर सिर्फ देखकर ही सीख लिया।
बनवाया अपना घर, बहन की शादी कर दी
प्रीति का यू-ट्यूब चैनल जब चल निकला तो परिवार पर छाए आर्थिक संकट के बादल छंट गए। प्रीति की कमाई से गांव में ही अच्छा घर बन चुका है। लाखों खर्च कर छोटी बहन की शादी कर दी। बड़े भाई हिमांशु की शादी पहले ही हो चुकी थी। प्रीति अपनी शादी करने की इच्छुक नहीं हैं। वह नहीं चाहती कि शारीरिक अक्षमता के कारण वह अपने ससुराल वालों पर बोझ बने।

चैनल के लाखों व्यूज, सब्सक्राइबर
प्रीति तकरीबन 15 सौ वीडियो पिछले तीन-चार सालों में अपने चैनल में डाल चुकी हैं। वीडियो बच्चियों से लेकर महिलाओं तक के कपड़ों की सिलाई से संबंधित होते हैं। प्रीति के एक वीडियो को अब तक 61 लाख व्यूज मिल चुके हैं। चैनल के 1.84 लाख सब्सक्राइबर हैं। कई ऐसे वीडियो हैं, जिनके व्यूज मिलियन यानी दस लाख से ज्यादा हैं।

भाई हिमांशु के साथ प्रीति कश्यप।

भाई हिमांशु के साथ प्रीति कश्यप।- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed