फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   six-year-old girl fell from the emergency window of the bus her leg got cut off in accident

शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: बस की आपातकालीन खिड़की से गिरी छह साल की बच्ची, पहिया गुजरने से कटा पैर

Wed, 23 Apr 2025 11:36 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Apr 2025 11:36 AM IST
सार

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। खुटार-मैलानी मार्ग पर गांव प्रसादपुर के पास बस की आपातकालीन खिड़की से मासूम बच्ची नीचे गिर गई। उसके पैर के ऊपर से पहिया गुजर गया, जिससे पैर कट गया। बच्ची को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
six-year-old girl fell from the emergency window of the bus her leg got cut off in accident
अस्पताल में भर्ती घायल बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहराइच से निजी बस में गाजियाबाद जा रही एक बच्ची आपातकालीन खिड़की से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पहिये के नीचे आने से उसका एक पैर कट गया और हाथ भी बुरी तरह से जख्मी हुआ है। खुटार सीएचसी से बच्ची को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


बहराइच के थाना सदर के गांव बेगमपुर में रहने वाले संदीप कुमार परिवार सहित गाजियाबाद में रहकर मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी और बच्चे नेपाल बॉर्डर के गांव रजनवा में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। मंगलवार को संदीप की पत्नी विद्या देवी अपने ममेरे ससुर बाबूलाल, ननद शिवानी, अपनी छह वर्षीय पुत्री नैना और मासूम बेटे के साथ निजी बस से गाजियाबाद लौट रही थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: 'सबके राज से पर्दा उठाएंगे...' नाटकीय ढंग से घर लौटा लापता शिक्षक, अपनों से ही छिड़ी रार
विज्ञापन
विज्ञापन


खुटार-मैलानी मार्ग पर गांव प्रसादपुर के पास बस की आपातकालीन खिड़की के पास बैठी नैना ने शीशे से बाहर हाथ निकाला तो खिड़की खुल गई। इससे नैना नीचे गिर गई और बस के पहिये के नीचे आने से उसका एक पैर कट गया। उसका एक हाथ भी जख्मी हुआ है। हादसे की खबर मिलते ही खुटार पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। 

दर्द से कराहती रही मासूम 
डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद नैना की हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया। उधर, बस चालक मौका पाकर भाग गया। सीएचसी से रेफर करने के बाद डॉक्टर मौके से चले गए। इसके काफी देर बाद एंबुलेंस  मौके पर पहुंची और बच्ची को लेकर शाहजहांपुर के लिए चली गई। इससे काफी देर तक बच्ची सीएचसी में ही दर्द से कराहती रही। 

यह भी पढ़ें- UP News: शिक्षिका की मौत के मामले में चार डॉक्टरों पर FIR, पति ने कहा- प्रसव के दौरान दो बार किए ऑपरेशन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि गंभीर हालत में बच्ची अस्पताल आई थी। उसकी मरहम पट्टी कर रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि बस के बारे में जानकारी की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed