{"_id":"6622ff552980e195520faa64","slug":"six-transformers-blown-in-24-hours-oil-stolen-in-hamadar-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-117124-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 24 घंटे में छह ट्रांसफार्मर फुंके, हथौड़ा में तेल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 24 घंटे में छह ट्रांसफार्मर फुंके, हथौड़ा में तेल चोरी
Sat, 20 Apr 2024 05:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 20 Apr 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्मी बढ़ने के साथ ही ट्रांसफार्मरों पर बोझ बढ़ना शुरू हो गया। 24 घंटे में छह ट्रांसफार्मर खराब हो गए। इसके चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। दूसरी ओर हथौड़ा उपकेंद्र में कॉलोनी के पास रखे ट्रांसफार्मर का तेल चोरी हो गया। इसकी तहरीर विद्युत निगम के थाने में दी गई है।
तापमान बढ़ने पर बिजली के फाल्ट भी बढ़ने लगे हैं। 24 घंटे में छह ट्रांसफार्मर फुंकने पर आपूर्ति बाधित हो गई। इसमें मिर्जापुर उपकेंद्र पर 16 और दस केवी का ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार को खराब हो गया था। देर रात वर्कशॉप में आने के बाद इसे सही कर दोपहर में लगवाकर बिजली दी गई। इसी तरह पुवायां के गंगसरा में 100 केवी का ट्रांसफार्मर में खराबी आने से क्षेत्र की बिजली गायब हो गई। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां भी दूसरा ट्रांसफार्मर लगवा दिया।
बंडा में दो और कलान में एक ट्यूवबेल का ट्रांसफार्मर खराब हुआ है। वर्कशॉप के अवर अभियंता केके पटेल ने बताया कि ट्रांसफार्मर सही कराकर लगवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
लगातार बढ़ रहीं तेल चोरी की घटनाएं
-ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा। हथौड़ा उपकेंद्र के दुर्गा इन्क्लेव कॉलोनी के पास 250 केवी के ट्रांसफार्मर का तेल बृहस्पतिवार रात चोरी हो गया। इसके चलते आपूर्ति बाधित हो गई। जानकारी में आने के बाद जेई अंकित तिवारी मौके पर पहुंचे और बिजली सुचारू करने का प्रयास किया। जेई ने थाने में तहरीर दी है। इससे पहले भी ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
-- -- -- --
जलालाबाद में ट्रिपिंग की समस्या
-जलालाबाद में शाम के समय ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। शाम छह से आठ बजे के बीच बिजली की आवाजाही से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। बताते हैं कि ओवरलोडिंग के चलते समस्या आ रही है।