फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Six people, including three women, were injured in a fight over embankment.

Shahjahanpur News: मेड़ के विवाद में लाठी-डंडे चलने से तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल

Mon, 27 Oct 2025 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Six people, including three women, were injured in a fight over embankment.
कलान/परौर। मेड़ को लेकर दो गांवों में शनिवार की शाम विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे चलने से एक पक्ष की तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने आठ आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

परौर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुंडलिया के मजरा तालिकापुर में रामनरेश और ऋषिपाल के बीच खेत की मेड़ काटने को लेकर पहले गाली-गलौज हुआ। बाद में दोनों पक्षों के कई लोग आ गए और उनमें मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में रामनरेश, उनकी पत्नी राजरानी, पुत्रियां राधा, काजल तथा पुत्र देवेंद्र और धीरेंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर परौर के थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस के वाहन से घायलों को सीएचसी पर पहुंचाया। वहां से राजरानी को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी के अनुसार मामले में दूसरे पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परौर क्षेत्र के ही गिउड़ी गांव में मेड़ काटने को लेकर अमर पाल, बलवीर और खुशीराम में मारपीट हो गई। बाद में पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर थाने ले गई और उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed