फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Six people from both sides were injured in stone-pelting over the disputed land.

Shahjahanpur News: विवादित जमीन को लेकर पथराव में दोनों पक्षों के छह लोग घायल

Sun, 18 Jan 2026 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Six people from both sides were injured in stone-pelting over the disputed land.
तिलहर। विवादित होने के कारण न्यायालय में विचाराधीन जमीन पर मालिकाना हक को लेकर शनिवार की शाम मोहल्ला चंदन लाल बजरिया में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान ईंट-पत्थर चलने से दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला मौजमपुर निवासी मुकेश गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे वह चंदन लाल बजरिया स्थित दुकान बंद कर भाई राजीव गुप्ता के साथ घर लौट रहे थे। उनका आरोप है कि तभी गांव अजीजपुर नौगवां निवासी रमेश ने अज्ञात लोगों के साथ उन्हें घेरकर अचानक ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई और भाई राजीव भी डंडों के प्रहार से घायल हो गए और उनकी एक कलाई टूट गई।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के रमेश ने भी मुकेश और राजीव सहित अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर 112 पीआरवी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल और उपचार के लिए सीएचसी पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। जमीन का विवाद कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed