{"_id":"681fa90986a3e705ba05257c","slug":"six-members-of-a-thief-gang-arrested-rifles-and-bikes-recovered-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-143518-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चोर गैंग के छह सदस्य गिरफ्तार, राइफल सहित बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चोर गैंग के छह सदस्य गिरफ्तार, राइफल सहित बाइकें बरामद
Sun, 11 May 2025 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 11 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में चोरी की बाइकों के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। फ्लोरेंस नाइटिंगल नर्सिंग कॉलेज के पास से अंतरजनपदीय बाइक चोरी गैंग के छह सदस्यों को चौक कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की छह बाइकें बरामद हुई हैं।
एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए लोगों में सिंधौली थाना क्षेत्र के भटपुरा रसूलपुर गांव के उमेश, गुलफाम, इमरान, संजीत व रोजा थाना क्षेत्र के लोदीपुर मोहल्ला निवासी जनाब व थाना सदर बाजार क्षेत्र की शांतिपुरम काॅलोनी निवासी नूर मोहम्मद उर्फ जरैंद शामिल हैं। इनके कब्जे से चोरी की एक राइफल, दो कारतूस, चोरी की छह बाइकें, दो मोबाइल फोन, नंबर प्लेट खोलने व लगाने के उपकरण, छह फर्जी नंबर प्लेट, चार असली नंबर प्लेट, एक टॉर्च बरामद की गई है।
पूछताछ में पता चला कि ये बाइकें थाना सदर बाजार क्षेत्र, चौक कोतवाली क्षेत्र, हरदोई जनपद से चोरी की गई थीं। एसपी सिटी ने बताया कि उमेश पर आठ, जनाब पर 11 और नूर मोहम्मद पर सात मुकदमे दर्ज हैं। ये रेकी करने के बाद एक जगह पर काफी देर से खड़ी बाइक का लॉक मास्टर चाभी से खोल लेते थे। फिर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इन्हें कॉलेज के पास प्लॉट में छिपा देते थे। इनके और भी सदस्यों का पता लगाया जा रहा है। एसपी राजेश द्विवेदी ने टीम की हौसला अफजाई की।