{"_id":"6432f484dc0d5e86c8076514","slug":"six-lakh-voters-will-elect-mayor-and-11-presidents-shahjahanpur-news-c-4-1-122078-2023-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav 2023: शाहजहांपुर के 3.26 लाख मतदाता चुनेंगे पहला मेयर, 11 मई को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav 2023: शाहजहांपुर के 3.26 लाख मतदाता चुनेंगे पहला मेयर, 11 मई को होगा मतदान
Mon, 10 Apr 2023 02:24 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 02:24 PM IST
सार
लगभग छह साल बाद शाहजहांपुर की जनता पहली बार अपना पहला मेयर चुनेगी। शहर की सीट पर 3,26,930 मतदाता वोट करेंगे। इनमें 1,74,703 पुरुष और 1,52,227 महिला वोटर हैं।
विज्ञापन
नगर निगम शाहजहांपुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार निकाय चुनाव की तिथियों का रविवार शाम को ऐलान कर दिया गया। शाहजहांपुर की नगर निगम सीट पर मेयर के अलावा तीन नगर पालिका और आठ नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव 11 मई को लगभग छह लाख मतदाता करेंगे। चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही राजनीतिक तापमान चढ़ गया है।
विज्ञापन
वर्ष 2017 में हुए शहर के नगर पालिका चुनाव में सपा ने भाजपा को हराकर लगातार चौथी बार अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया था। चुनाव के थोड़े समय बाद ही पालिका को नगर निगम में तब्दील कर दिया गया था। इसके साथ ही अध्यक्ष का पद खत्म कर दिया गया। लगभग छह साल बाद शाहजहांपुर की जनता पहली बार अपना पहला मेयर चुनेगी।
विज्ञापन
शहर की सीट पर 3,26,930 मतदाता वोट करेंगे। इनमें 1,74,703 पुरुष और 1,52,227 महिला वोटर हैं। चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता भी जिले में लागू हो गई है। इसके अलावा तिलहर, जलालाबाद और पुवायां नगर पालिका में अध्यक्ष चुने जाएंगे। तिलहर सीट ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है, जबकि पुवायां और जलालाबाद सामान्य सीट हैं। बंडा, निगोही और कलान नगर पंचायत में पहली बार अध्यक्ष चुने जाएंगे।
विज्ञापन
शाहजहांपुर में दूसरे चरण में होगा मतदान
शाहजहांपुर में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होगा। 16 अप्रैल को जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) द्वारा सार्वजनिक सूचना निकाली जाएगी। 17 से 24 अप्रैल तक नाम निर्देशन पत्रों को क्रय करने व जमा करने की प्रक्रिया चलेगी। 25 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 27 अप्रैल को आवेदक नाम वापसी कर सकता है। 28 अप्रैल को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 13 मई को मतगणना की जाएगी।इतने वार्ड में चुने जाएंगे सदस्य
जिले के सभी निकायों में कुल 243 वार्ड हैं, जिनमें से सर्वाधिक 60 वार्ड नवगठित नगर निगम में हैं। इससे पहले, शहर की नगरपालिका परिषद में 44 वार्ड थे। इस तरह वहां 16 वार्ड बढ़ गए। अल्हागंज नगर पंचायत का सीमा विस्तार होने से वहां दो वार्ड बढ़ गए। वहां अब 11 वार्ड हो गए हैं। तिलहर, जलालाबाद व पुवायां नगर पालिका परिषदों में 25-25 हैं। कटरा नगर पंचायत में 16, कांट, निगोही व बंडा नगर पंचायतों में 15-15, कलान नगर पंचायत में 13, खुटार नगर पंचायत में 12 और खुदागंज नगर पंचायत के 11 वार्ड हैं।आरक्षण में नहीं हुआ बदलाव
आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होने के साथ ही प्रशासन ने छह अप्रैल तक आपत्तियां मांगीं थीं। इनमें नगर निगम में 13 समेत कुल 33 आपत्तियां आईं थीं। आरक्षण की आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। लोगों को आरक्षण में बदलाव की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। मेयर, अध्यक्ष और वार्ड मेंबर के लिए आरक्षण यथावत रहेगा।निकाय वार पुरुष और महिला मतदाता
| निकाय | पुरुष | महिला | कुल मतदाता |
| नगर निगम शाहजहांपुर | 174703 | 152227 | 326930 |
| नगर पालिका पुवायां | 13059 | 11786 | 24845 |
| नगर पालिका तिलहर | 26898 | 24368 | 51266 |
| नगर पालिका जलालाबाद | 17463 | 15579 | 33042 |
| नगर पंचायत कांट | 13237 | 12173 | 25410 |
| नगर पंचायत बंडा | 13729 | 11724 | 25453 |
| नगर पंचायत खुटार | 8030 | 7562 | 15592 |
| नगर पंचायत कटरा | 16807 | 14656 | 31463 |
| नगर पंचायत खुदागंज | 7957 | 6912 | 14869 |
| नगर पंचायत निगोही | 13206 | 12105 | 25311 |
| नगर पंचायत अल्हागंज | 9606 | 8810 | 18416 |
| नगर पंचायत कलान | 11104 | 9520 | 20624 |