फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Six goats burned alive in a house fire.

Shahjahanpur News: घर में आग लगने से छह बकरियां जिंदा जलीं

Thu, 19 Mar 2026 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Six goats burned alive in a house fire.
जलालाबाद। भुलभुलागंज गांव में बुधवार को सुबह प्यारेलाल के घर में अचानक लगी आग से पशुबाड़े में बंधीं छह बकरियां जिंदा जल गईं और एक अन्य बकरी गंभीर रूप से झुलस गई। आग से घरेलू सामान भी जल गया। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

आग लगने के दौरान प्यारेलाल अन्य घरवालों के साथ मक्का की बोआई करने खेत पर गए थे और उनके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। मकान के एक हिस्से में जानवर बंधे रहते हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मकान के इसी हिस्से में आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे मकान के दूसरे हिस्से सहित अन्य घरों तक आग नहीं फैल सकी। प्यारेलाल ने बताया कि आग से करीब एक लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि राजस्व विभाग से आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed