{"_id":"6500afb40472418de80fc5a5","slug":"six-died-due-to-fever-and-infection-shahjahanpur-news-c-120-1-sbly1017-5622-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बुखार एवं संक्रमण की चपेट में आने छह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बुखार एवं संक्रमण की चपेट में आने छह की मौत
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में मंगलवार को संक्रमण और बुखार से पीड़ित एक बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि विभिन्न वार्डों में 70 से अधिक बुखार रोगियों का इलाज हो रहा है।
मरीजों की संख्या बढ़ने से वार्ड में बेड कम पड़ रहे हैं। आलम यह है कि बच्चा वार्ड में बच्चों को भर्ती करने के लिए 14 बेंच जोड़कर सात बेड बनाए गए हैं। मंगलवार को 28 बेड के चिल्ड्रन वार्ड में 22 बच्चे बुखार के भर्ती थे, जिसमें चार बच्चे हाई ग्रेड फीवर के थे। दस बेड के आईसीयू वार्ड में चार बुखार पीड़ित बच्चे भर्ती थे। इसी तरह 32 बेड के मेडिकल पुरुष वार्ड में 29 मरीज, जिसमें 13 बुखार की चपेट में थे। उधर, 32 बेड के महिला मेडिकल वार्ड मरीजों से फुल था। इसमें सात मरीज बुखार के थे। इसी तरह 20 बेड के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती 19 रोगियों में आठ बुखार के थे।
उधर, 36 बेड के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती 17 रोगियों में सात मरीज बुखार के थे। इन वार्डों में भर्ती दस साल के भत्ते पुत्र मुकेश निवासी हरगांव सहित लतीफ पुत्र जमाल अहमद, बराती पुत्र छेद्दू , मेहरून निशां पत्नी निजामुद्दीन, जगमोहन, रामकुमार की इलाज के दौरान मोत हो गई। दस वर्षीय बच्चा जहां संक्रमण से ग्रसित था तो वहीं अन्य लोग बुखार के साथ अन्य बीमारियों की भी चपेट में थे।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मंगलवार को सीएचसी बांकेगंज क्षेत्र के गांव सुखचैनापुर में नौ माह की मासूम और संसारपुर निवासी एक युवक की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। उधर, मंगलवार को सीएचसी अधीक्षक ने कस्बे में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 30 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दीं।
मैलानी। गांव सुखचैनापुर निवासी सुरेश मिस्त्री ने बताया कि छोटे भाई बबलू की नौ माह की बेटी को रविवार को बुखार आया। इस पर दवा दिलवाई गई। दवा खाने के बाद बुखार ठीक हो गया, लेकिन सोमवार सुबह फिर से बुखार आ गया। जब तक डॉक्टर के पास भतीजी को लेकर जाते उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
संसारपुर। सीएचसी बांकेगंज के कस्बा संसारपुर निवासी एक युवक की मंगलवार को बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। इसका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। कस्बा निवासी 17 वर्षीय नाजिम पुत्र रिजवान को कई दिन से बुखार आ रहा था। भाई सूफियान ने बताया कि बुखार न उतरने पर लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई।
मौतों के बाद जागे जिम्मेदार, लगाया शिविर
लखीमपुर खीरी। संसारपुर में बुखार के जानलेवा बनने से पिछले पांच दिन में एक बुजुर्ग सहित एक किशोर की मौत हो चुकी है। बुखार रोगियों की मौत से हरकत में आए जिम्मेदारों ने मंगलवार को संसारपुर उपकेंद्र पर स्वास्थ्य शिविर लगाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार नरवदिया ने बताया कि कस्बे में बुखार रोगियों के बारे में जानकारी मिली थी। इस पर मंगलवार को उपकेंद्र पर शिविर लगाकर 30 मरीजों की जांच कर संदिग्ध 10 बुखार पीड़ितों की मलेरिया और डेंगू की जांच कराई गई, जो निगेटिव रही। उन्होंने बताया कि प्रधान को छिड़काव के लिए ब्लीचिंग पाउडर मुहैया कराया गया है। शिविर में डॉ. सुनील वर्मा, डॉ. यासमीन, फार्मासिस्ट धर्मवीर, नेत्र परीक्षक अवधेश मिश्रा, एलए संजय कुमार सहित आशा एवं एएनएम मौजूद रहीं। संवाद