फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Situation in student module is bad, work has not started in 287 schools

Shahjahanpur News: स्टूडेंट मॉड्यूल में स्थिति खराब, 287 स्कूलों कार्य में कार्य शुरू ही नहीं हुआ

Sun, 07 Jan 2024 06:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
Situation in student module is bad, work has not started in 287 schools
बीएसए ने डीआईओएस को पत्र लिखकर व्यक्तिगत रूप से ध्यान देने का किया अनुरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। यू-डाइस प्लस पोर्टल पर विद्यालय प्रोफोइल, टीचर एवं स्टूडेंट मॉड्यूल का कार्य पूरा कराया जाना था। जिसको लेकर 30 दिसंबर तक का समय दिया गया था लेकिन स्टूडेंट मॉड्यूल में काफी खराब स्थिति सामने आई है। जिसके अनुसार अब तक 287 विद्यालयों ने कार्य प्रारंभ नहीं किया है।
बीएसए की ओर से जारी सूची के अनुसार दो जनवरी तक स्टूडेंट मॉड्यूल के कार्य में ब्लॉकवार काफी खराब स्थिति देखने को मिली है। जिसके अनुसार बंडा के 14, ददरौल के 11, जैतीपुर के 16, जलालाबाद के 36, कलान के 28, कांट के 12, कटरा खुदागंज के 17, खुटार के सात, मदनापुर के 11, निगोही के 13, सिंधौली के सात, तिलहर के 11, भावलखेड़ा के 22, मिर्जापुर के 30, पुवायां के 20, नगर क्षेत्र में शाहजहांपुर के 28 और तिलहर के चार विद्यालयों ने अब तक स्टूडेंट मॉडयूल का काम शुरू नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

वहीं जिनका काम पूरा हो गया है लेकिन फाइनल नहीं हो सका, उन विद्यालयों की संख्या 41 और जिनका कार्य प्रगति पर है उनकी संख्या 76 है। सामने आया है कि जिले में 404 ऐसे विद्यालय हैं, जिन्हें यू-डाइस प्लस पोर्टल पर विद्यालय प्रोफाइल, टीचर मॉड्यूल एवं स्टूडेंट मॉड्यूल का कार्य पूर्ण करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले विद्यालयों की संख्या अधिक होने पर बीएसए ने नाराजगी जताई जताई है तथा डीआईओएस से ध्यान देने का अनुरोध किया है।
-
यू-डायस प्लस पोर्टल पर विद्यालय प्रोफाइल, टीचर मॉड्यूल एवं स्टूडेंट मॉड्यूल का कार्य पूरा कराने में विद्यालयों की लापरवाही सामने आ रही है। माध्यमिक विद्यालयों की खराब स्थिति को लेकर डीआईओएस को पत्र लिखकर व्यक्तिगत रूप से ध्यान देने का अनुरोध किया गया है। जिससे सुधार कराया जा सके।
- रणवीर सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed