फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sitapur depot bus collided with a road roller, eight people including six passengers were injured

Shahjahanpur News: सीतापुर डिपो की बस रोडरोलर से टकराई, छह यात्री समेत आठ घायल

Thu, 20 Mar 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 20 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Sitapur depot bus collided with a road roller, eight people including six passengers were injured
रोजा में सीतापुर डिपो की क्षतिग्रस्त बस। स्रोत: पुलिस
रोजा (शाहजहांपुर)। रूपैडिया-नेपालगंज से हरिद्वार जा रही बस रोड रोलर से पीछे से टकरा गई। हादसे में रोड रोलर चालक, हेल्पर और बस के छह यात्री घायल हो गए। घायलों को भावलखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रोजा के दिउरिया मोड़ के पास रात सवा आठ बजे सीतापुर डिपो की बस रूपैडिया नेपालगंज लखीमपुर से मोहम्मदी होते हुए हरिद्वार जा रही थी। दिउरिया मोड़ के पास आगे चल रहे पीडब्ल्यूडी के रोडरोलर में पीछे से बस की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से रोड रोलर पर सवार चालक और हेल्पर दोनों घायल हो गए। बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। रोडवेज चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। थाने के दरोगा राजेश कुमार ने सीतापुर डिपो व शाहजहांपुर डिपो के एआरएम को सूचना दी। इसके बाद बस में सवार यात्रियों के लिए दूसरी रोडवेज बस का इंतजाम कर भिजवाया गया। इंस्पेक्टर अपराध गंगा सिंह ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन



=====


जहरखुरानी के शिकार युवक ने कराई रिपोर्ट दर्ज



शाहजहांपुर। सिंधौली के महासिर गांव निवासी अतुल कुमार ने थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 10 मार्च को वह नोएडा से अपने घर आ रहा था। रात एक बजे ट्रेन से स्टेशन पर उतरा। इसके बाद बस स्टैंड पर आया। वहां पर एक ई-रिक्शा खड़ा था। उसमें एक व्यक्ति पहले से बैठा था। दूसरा व्यक्ति ई-रिक्शा के पास खड़ा था। इसके बाद ई-रिक्शा चल दिया। बस स्टेशन तिराहे पर ई-रिक्शा चालक ने दुकान से बिस्कुट लाकर खिला दिया। इसके बाद ई-रिक्शा नगर निगम की तरफ चल दिया। थोड़ी ही देर में वह बेहोश हो गया। इसके बाद उन लोगों ने कपड़े, जूते, बैग, 500 रुपये चोरी कर लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed