फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SIT may interrogate Swami Chinmayananda tonight

चिन्मयानंद मामला: शाहजहांपुर में एसआईटी ने डाला डेरा, होगी पूछताछ

Fri, 06 Sep 2019 03:12 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 06 Sep 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
SIT may interrogate Swami Chinmayananda tonight
स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला

एसएस लॉ कॉलेज की एलएलएम की छात्रा की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों से घिरे पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद मामले की जांच के लिए एसआईटी टीम ने शाहजहांपुर में डेरा डाल दिया है। कांट रोड स्थित कृभको के गेस्ट हाउस में जिले के पुलिस अफसरों से हुई वार्ता के बाद एसआईटी को छात्रा अपहरण और स्वामी चिन्मयानंद से फिरौती मामले से जुड़े पुलिस अभिलेख टीम को सौंप दिए। अब अभिलेखों का अवलोकन करने के बाद जांच आगे बढ़ेगी। यह जानकारी आईजी नवीन अरोड़ा ने दी। उन्होंने आईपीएस भारती सिंह समेत 16 लोग शामिल हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले गेस्ट हाउस में एसपी डॉ. एस चन्नप्पा, एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, एएसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम आदि पुलिस अफसरों से छात्रा के अपहरण और स्वामी चिन्मयानंद से फिरौती मांगे जाने के मामले की जानकारी करने के साथ ही पुलिस की अब तक की हुई जांच आदि से जुड़े दस्तावेज अपने हाथ में ले लिए।
विज्ञापन


आईजी नवीन अरोड़ा और उनकी टीम में शामिल 41 बटालियन पीएसपी गाजियाबाद की एसएसपी रैंक की अधिकारी भारती सिंह और टीम के अन्य लोग मौजूद थे। एसआईटी ने पुलिस लाइन में अस्थाई कार्यालय बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी नवीन अरोड़ा ने बताया कि टीम का गठन करने में दो दिन का वक्त लग गया, इसलिए यहां आने में देरी हुई। उन्होंने बताया कि टीम में शामिल करने के लिए पूरे प्रदेश के पुलिस अफसरों का रिकॉर्ड खंगाला गया कि इस टीम में उन्हीं लोगों को शामिल किया जाए जो स्वच्छ छवि के हों और उन पर किसी तरह का भ्रष्टचार या किसी तरह का कोई आरोप न लगा हो। टीम में 16 लोगों को शामिल किया गया है।

फॉरेंसिक, सर्विलांस टीम भी जांच टीम में शामिल आईजी ने बताया कि टीम में फॉरेंसिक एक्सपर्ट, सर्विलांस एक्सपर्ट के साथ ही लीगल एडवाइजर(एसपीओ) और बेदाग छवि के लोगों को शामिल किया गया है, ताकि जांच में किसी तरह के किसी बिंदु की जांच प्रभावित न हो।

पहले दस्तावेजों का अवलोकन, फिर होगी स्वामी से पूछताछ आईजी ने बताया कि उनका पहला काम पुलिस की अब तक की विवेचना, कोर्ट में प्रस्तुत किए गए साक्ष्य व दस्तावेजों को कलेक्ट कर उनकी गहराई से जांच पूरी करना है इसके बाद पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद से छात्रा अपहरण मामले में पूछताछ की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अभी पुलिस की ओर से सौंपे गए अभिलेखों का अवलोकन किया जाएगा।

एक दिन पहले ही आने शुरू हो गए थे एसआईटीम के लोग एसआईटीम में शामिल किए गए लोगों में से कुछ लोग गुरुवार को ही
शाहजहांपुर पहुंच गए थे, लेकिन शुक्रवार को आईजी नवीन अरोड़ा दोपहर टीम के अन्य सदस्यों के साथ पहुंचे और स्वामी चिन्मयानंद से जुड़े दोनों ही केसों के बारे में जानकारी कर दस्तावेज लिए।

छात्रा और भाई के प्रपत्र रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति को भेजे गए स्वामी चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाने वाली छात्रा और उसके भाई को खतरा मानते हुए सुप्रीम कोर्ट ने छात्रा और उसके भाई को एसएस लॉ कॉलेज के बजाय दूसरे कॉलेज से पढ़ाई पूरी कराने के निर्देश दिए थे, इसी क्रम में शुक्रवार को छात्रा की पढ़ाई से संबंधित दस्तावेज रुहेलखंड विश्वविद्यालय को भेज दिए। यह जानकारी एसएस लॉ कॉलेज के प्राचार्य संजय बरनवाल ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed