फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sister dies after mud wall collapses, brother injured

Shahjahanpur News: कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबी बहन की मौत, भाई घायल

Sun, 22 Mar 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 22 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Sister dies after mud wall collapses, brother injured
निगोही के रामनगर गांव में गिरी झोपड़ी की कच्ची दीवार। स्रोत: जागरुक पाठक
निगोही। ईद के दूसरे दिन रामनगर गांव में हुए हादसे से लोगों का दिल दहल गया। झोंपड़ीनुमा घर की कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबी पांच वर्षीय बच्ची फिजा की मौत हो गई, जबकि उसका दो वर्षीय भाई सुहेल मामूली रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर करीब एक बजे महबूब पत्नी व बच्चों के साथ बैठे हुए थे। उनकी बेटी फिजा व बेटा सुहेल दीवार के पास बैठे खाना खा रहे थे। इसी दौरान झोंपड़ी की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इससे फिजा व उसका भाई सुहेल मलबे में दब गया। माता-पिता की चीख-पुकार की आवाज सुनकर सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन

सभी ने मलबा हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। परिजन ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने चेकअप कर फिजा को मृत घोषित कर दिया। माता-पिता बच्ची के शव को देख बिलख पड़े। गांव के लोगों ने उन्हें संभाला और सांत्वना दी। बच्ची के शव को देख गांव की महिलाओं की आंख नम हो गई। परिजनों ने बताया कि हादसे में सुहेल की जान बच गई। उसे मामूली चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद सुहेल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम तिलहर सदानंद सरोज ने बताया कि सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार पूनम मधुकर के साथ राजस्व टीम को भेजा गया है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

निगोही के रामनगर गांव में गिरी झोपड़ी की कच्ची दीवार। स्रोत: जागरुक पाठक

निगोही के रामनगर गांव में गिरी झोपड़ी की कच्ची दीवार। स्रोत: जागरुक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed