फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Singles and doubles Showed stamina

एकल और युगल मुकाबलों में दिखाया दमखम

Sat, 14 Nov 2015 11:24 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 14 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Singles and doubles Showed stamina
राज्य स्तरीय सीनियर मेजर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। गांधी फैज-ए-आम कॉलेज (जीएफ कॉलेज) के जिम्नेजियम हॉल में चल रहे टूर्नामेंट में महिला एवं पुरुष-एकल तथा युगल मैच खेले गए।
विज्ञापन

दूसरे दिन हुए मुकाबलों के पुरुष एकल में आजमगढ़ के शिवम शर्मा ने आगरा के अनुज कपूर को, आजमगढ़ के ही विजय सिंह ने बनारस के राहुल शाह को, बनारस के अभयांश सिंह ने मुरादाबाद के अनमोल विश्नोई को, लखनऊ के संजय यादव ने गाजीपुर के मनीष सिंह को, मेरठ के भानु त्रिवेदी ने इलाहाबाद के महेंद्र कुमार को, बरेली के अर्सलान नकवी ने इलाहाबाद के ऋषभ शुक्ला को, गाजीपुर के अजय कुमार ने झांसी के मंथन आर्या को, पीलीभीत के सौरव अग्रवाल ने महाराजगंज के कुंअर ईशन सिंह को पराजित किया।
विज्ञापन

पुरुष युगल मुकाबलों में रविंद्र सिंह (लखनऊ) और शिवम शर्मा (आजमगढ़) की जोड़ी ने नार्थ-ईस्ट रेलवे के डीबी थापा और सानिध्य बडोनी को, ब्रजेश यादव (महाराजगंज) व हर्ष सिंह (अलीगढ़) की जोड़ी ने शाहजहांपुर के आशीष और मनहर को, तुषार शर्मा (मेरठ) और विनय सिंह (आजमगढ़) ने कानपुर के आकाश सिंह और रवि प्रताप सिंह की जोड़ी को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला एकल के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में इलाहाबाद की मयूरी यादव ने लखनऊ की सोनाली दुबे को, बरेली की ज्योति शर्मा ने इलाहाबाद की अंतोशिका राज को, गोरखपुर की श्रद्धा तिवारी ने इलाहाबाद की सायमा अख्तर को पराजित किया। जबकि लखनऊ की रिया मुखर्जी को वाकओवर का लाभ मिला।


इन्होंने संभाली टूर्नामेंट की जिम्मेदारी
टूर्नामेंट में चीफ़ रेफरी की भूमिका कृष्ण गोपाल, आगा शाकिर हुसैन, करन श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, रवि कुमार दीक्षित, अजीत सिंह दिग्विजय नाथ यादव, इरशाद अहमद, राकेश कुशवाहा ने निभाई। इससे पूर्व दूसरे दिन की प्रतियोगिताएं प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। एसोसिएशन अध्यक्ष सैयद मोहिउद्दीन की देखरेख में चल रहे टूर्नामेंट में महाविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ. फैयाज अहमद, बीएस त्रिवेदी, डॉ. जीए कादरी, डॉ. मोहम्मद तारिक, डॉ. तारिक ख़ान, डॉ. मोहम्मद अरशद खान, डॉ. आसिफ  खान, डॉ. इमरान आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed