{"_id":"a49a1e06db903597650a24d95d4498a0","slug":"singapore-was-online-career-information-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर से ऑनलाइन मिली कॅरियर संबंधी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगापुर से ऑनलाइन मिली कॅरियर संबंधी जानकारी
शाहजहांपुर
Updated Sat, 25 Apr 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
सूचना और संचार प्रौद्योगिकी अत्यंत तीव्र गति से दुनिया में पैर पसार रही है। यही वह समय है जब बालिकाओं को विशेषकर इस उभरते क्षेत्र में कॅरियर बनाने के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए।
यह कहना है ओरेकल अकेडमी जापान के डायरेक्टर सिस्तला वी कृष्णा का, जो बालिकाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय सूचना और संचार प्रौद्योगिकी दिवस पर आयोजित ऑनलाइन मेगा इवेंट में बालिकाओं को सिंगापुर से लाइव संबोधित कर रहे थे। ऑनलाइन मेगा इवेंट में एशिया प्रशांत क्षेत्र के कई देशों के स्कूलों के शिक्षकों व छात्राओं ने भाग लिया। केंद्रीय विद्यालय-दो की 20 छात्राओं ने मास्टर ट्रेनर विपिन कुमार मौर्य के मार्गदर्शन में सहभागिता की, जिनका चयन सूचना और संचार प्रौद्योगिकी में कॅरियर बनाने की उनकी रूचि के आधार पर किया गया है।
बैंगलुरू स्थित ओरेकल अकेडमी की सीनियर प्रोग्राम मैनेजर कमल पीटर के संचालन में चली ऑनलाइन क्लास में लक्ष्मी एवं सुजाता माधव ने बालिकाओं को स्वाभाविक रूचि के आधार पर कॅरियर बनाने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मेघना एवं चैत्रा ने ऑनलाइन सिस्को वेबेक्स सॉफ्टवेयर के माध्यम से बालिकाओं को ओरेकल एलिस एनीमेशन सॉफ्टवेयर पर कार्य करने का प्रशिक्षण दिया, जिसमें शगुन, मेघा, रितिका, आकांक्षा, महक, अंशिका, सरस्वती, प्रविष्टि, प्रेरणा सिंह, आतिफा, प्रज्ञा, प्रेरणा मिश्रा, पूजा प्रियांशी, हर्षिता, श्रेयांशी, रोजी, चारु, नैंसी आदि छात्राओं ने भाग लिया। आयोजन में उप प्रधानाचार्य दीपक कुमार, प्रभारी प्रधानाचार्य एपी सिंह, अन्नू कुमारी, खुशबू, अपराजिता, सचिन शर्मा, गजराज, मीना आदि का सहयोग रहा।