फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Signed despite absence, senior assistant suspended

Shahjahanpur News: अनुपस्थिति के बावजूद कर दिए हस्ताक्षर, वरिष्ठ सहायक निलंबित

Sun, 06 Apr 2025 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 06 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Signed despite absence, senior assistant suspended
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार सुबह जलालाबाद सीएचसी का निरीक्षण किया। यहां काफी खामियां उजागर हुईं। अनुपस्थित रहने के बावजूद हस्ताक्षर किए जाने पर सीएचसी में तैनात वरिष्ठ सहायक ममता रस्तोगी को निलंबित कर दिया। विलंब से आने वाले सभी कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

डीएम ने सीएचसी में उपस्थिति पंजिका देखने के साथ ही कर्मचारियों की उपस्थिति का सत्यापन भी किया। इसमें पाया कि वरिष्ठ सहायक ममता रस्तोगी अनुपस्थित थीं, जबकि पंजिका में शनिवार के उनके हस्ताक्षर थे। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। पूर्व में हस्ताक्षर करके धोखा दिए जाने के प्रयास को अनुशासनहीनता मानते हुए वरिष्ठ सहायक का तत्काल निलंबन कर दिया।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट सत्येंद्र प्रकाश अनुपस्थित पाए गए। उनके संबंध में बताया गया कि उनके पिता बीमार हैं। इसलिए अवकाश लिया है, लेकिन प्रार्थनापत्र में अवकाश की अवधि अंकित नहीं की थी। इस पर उनका स्पष्टीकरण तलब किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिपिक शशिकांत वर्मा व अचल दीक्षित दो दिन से अनुपस्थित थे। उनका स्पष्टीकरण तलब किया गया। एमओआईसी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में 14 गार्डों की तैनाती है। मौके पर तीन गार्ड ही पाए गए। इसमें एक भी नियमानुसार ड्रेस में नहीं मिला। डीएम ने अनुपस्थित गार्डों का वेतन काटने और मौजूद गार्डों को निर्धारित वर्दी में ड्यूटी करने के निर्देश दिए। सीएचसी पर गंदगी होने पर फार्मासिस्ट का जवाब तलब किया है। डीएम ने सीएचसी में रंगाई-पुताई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed