फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Signal ignored...repeatedly broken rules

ट्रैफिक सिग्नल के ट्रायल में बार-बार टूटा नियम...जल्द जागरूक न हुए तो कटेगा चालान

Thu, 19 May 2022 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Signal ignored...repeatedly broken rules
ट्रैफिक सिग्नल रेड होने के बावजूद खिरनीबाग चौराहे से बिना रुके निकलते वाहन चालक। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। ट्रैफिक सिग्नल के ट्रायल में बुधवार को दिनभर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ती रहीं। वाहन चालक ट्रैफिक सिग्नल को देखे बिना ही आते-जाते रहे। इस दौरान यातायात पुलिस के सिपाही भी वाहन चालकों को नियमों की जानकारी देेते रहे, लेकिन हालांकि अभी ट्रैफिक सिग्नल का पालन न करने पर चालान नहीं काटा जा रहा है, लेकिन शहर के अन्य चौराहे व तिराहों पर भी ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके बाद ऑनलाइन चालान कटने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

शहर में इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के तहत खिरनीबाग चौराहा पर ट्रैफिक सिग्नल का ट्रायल शुरू किया गया है। बुधवार को चौराहा पर ट्रैफिक सिग्नल के आधार पर यातायात व्यवस्था को लागू करने का प्रयास होता रहा। सुबह यातायात पुलिस के सिपाही ट्रैफिक सिग्नल का पालन कराने के लिए मुस्तैद रहे। जब ट्रैफिक सिग्नल रेड हुआ तो सिपाही ने वाहन चालकों को रुकने का संकेत दिया। जब सिग्नल येलो हुआ तब तैयार रहने और सिग्नल ग्रीन होने पर चलने का इशारा कर किया।
विज्ञापन

जो लोग समझदार थे, वह ट्रैफिक सिग्नल और सिपाही के इशारों को समझकर नियमों का पालन करते रहे। लेकिन जिन्हें कुछ सम नहीं आया, वह बिना कुछ देखे-समझे आगे बढ़ गए। इन्हें यातायात पुलिस कर्मी समझाते भी दिखे। मगर दोपहर बाद व्यवस्था पूरी तरह से चममरा गई। भरी दोपहरी में सिपाही लोगों को ट्रैफिक सिग्नल और यातायात नियमों को समझाते-समझाते थक गए। ट्रैफिक सिग्नल पर रेड, येलो और ग्रीन लाइट जलती रहीं, वाहन चालक बिना उन्हें देखे ही आते-जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन का ट्रायल, फिर कटेगा ऑनलाइन चालान
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहरवासियों को महानगर के वांशिदे होने का अहसास कराने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक सिग्नल के आधार पर यलातायात व्यवस्था को सुचारु करने का निर्णय लिया गया। फिलहाल योजना के तहत खिरनीबाग चौराहा पर ट्रैफिक सिग्नल का ट्रायल शुरू हुआ। 15 दिनों तक ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने पर कोई चालान नहीं होगा। उसके बाद वाहन चालक की जरा दी गलती पर चालान का मैसेज मोबाइल पर गिरेगा। इसका भुगतान करने के लिए जेब ढीली करनी होगी।

13 चौराहे-तिराहों पर शुरू होगी यही व्यवस्था
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि आईटीएमएस के तहत शहर के 13 चौराहे-तिराहों पर ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था चालू की जाएगी। इनमें मेजबान तिराहा, केरूगंज तिराहा, पुत्तूलाल चैराहा, सुभाष (हथौड़ा) चौराहा, अंटा चौराहा, लाल इमली चौराहा, खिरनीबाग (रामलीला) चौराहा, महिला थाना चौराहा, बरेली मोड़ चौराहा, हरदोई रोड चौराहा, गर्रा फाटक तिराहा, घंटाघर चौराहा व कवि तिराहा शामिल हैं। सभी पर एडैप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम (एटीसीएस), रेड लाइट वायलेश डिटेक्शन (आरएलवीडी), आटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन एवं पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम स्थापित कर दिया है।

ट्रैफिक सिग्नल रेड होने के बाद खिरनीबाग चौराहे के बीच रुका ई-रिक्शा चालक । संवाद

ट्रैफिक सिग्नल रेड होने के बाद खिरनीबाग चौराहे के बीच रुका ई-रिक्शा चालक । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed