{"_id":"68fe64c989964ce7bc077adb","slug":"sib-team-inspects-scrap-shop-seizes-records-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-156037-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एसआईबी टीम ने कबाड़ दुकान का किया निरीक्षण, अभिलेख कब्जे में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एसआईबी टीम ने कबाड़ दुकान का किया निरीक्षण, अभिलेख कब्जे में लिए
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की टीम ने शनिवार रात खुटार में दिनेश गुप्ता की कबाड़ की दुकान का निरीक्षण किया। टीम ने अभिलेख कब्जे में लिए हैं।
एसआईबी की टीम शनिवार रात पुवायां रोड स्थित दिनेश गुप्ता के कबाड़ की दुकान और ट्रैक्टर एजेंसी के शोरूम पर पहुंची। टीम के साथ पुलिसबल भी मौजूद था। टीम के सदस्यों ने काफी देर तक अभिलेखों की जांच की। टीम ने स्टाॅक भी चेक किया और गोदाम का मुआयना किया। अभिलेखों का मौजूदा स्टाक से सत्यापन भी किया गया।
इसके बाद टीम ने तमाम अभिलेख कब्जे में ले लिए और बरेली लौट गई। इस दौरान टीम के सदस्यों ने कहा कि रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी जाएगी। दिनेश गुप्ता ने बताया कि टीम ने अभिलेख चेक किए हैं। सब ठीक पाया गया है। एसआईबी टीम के निरीक्षण की जानकारी मिलते ही कई कबाड़ दुकानदार और कुछ बड़े दुकानदारों में खलबली मच गई। कई दुकानदारों ने प्रतिष्ठान बंद कर दिए और टीम की कार्रवाई की जानकारी लेते रहे। रविवार को भी कई कबाड़ दुकानदारों के बीच टीम के फिर से आने की चर्चा रही।