फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shubhi tops in district level science seminar, Shiji gets second place

Shahjahanpur News: जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में शुभी अव्वल, शिजी ने झटका दूसरा स्थान

Sat, 17 Aug 2024 03:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 17 Aug 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Shubhi tops in district level science seminar, Shiji gets second place
जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी निर्णायकों द्वारा चयनित सर्वश्रेष्ठ विद्या​र्थियों को प्रमाण पत्र
शाहजहांपुर। जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2024 का आयोजन शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन


डॉ. सुदामा प्रसाद इंटर कॉलेज की छात्रा शुभी ने पहला तथा नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा शिजी ने दूसरा स्थान पाया। कृत्रिम बुद्धिमत्ता : संभाव्यता और सरोकार विषय पर संगोष्ठी का प्रारंभ जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने किया। शिक्षक प्रेमशंकर सक्सेना तथा संजय शंकर मिश्रा के संयुक्त संचालन में जीआईसी, जनता इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, पुवायां इंटर कॉलेज पुवायां, आरबीए इंटर कॉलेज तिलहर, केवी नंबर वन आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


निर्णायकों में डॉ. ज्योति गुप्ता, मोहम्मद आमिल उस्मानी, अभिषेक वाजपेयी ने सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन किया, जिन्हें प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षक आनंद प्रकाश, राजीव कुमार, मनोज द्विवेदी, रजनीश कुमार, जब्बार खां, गुरविंदर कौर, नितांशु शर्मा, अंकिता मिश्रा, फौजिया जलील, सुचिता, पल्लवी सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed