{"_id":"68a22fe55fab76b9dc0bb04f","slug":"shri-ram-katha-and-yagna-mahotsav-from-23rd-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-150573-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: श्रीराम कथा और यज्ञ महोत्सव 23 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: श्रीराम कथा और यज्ञ महोत्सव 23 से
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रामकथा की जानकारी देते हुए संयोजक निर्मल शास्त्री। संवाद
शाहजहांपुर। श्रीराम परिवार मित्र मंडली की ओर से श्रीराम कथा एवं यज्ञ महोत्सव का आयोजन 23 अगस्त से दो सितंबर के मध्य खिरनीबाग स्थित रामलीला मैदान पर होगा। कथा व्यास रमेश भाई शुक्ला कथा सुनाएंगे।
अखिल भारतीय श्रीराम-नाम जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शास्त्री ने श्रीरामचरन धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में बताया कि जब धर्म की रक्षा और मानवीय मूल्यों को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता होती है। तब भगवान श्रीराम का चरित्र समाज का पथ प्रदर्शन करता है। इन्हीं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेकर जागरण मंच ने एक भव्य यात्रा आरंभ की है।
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन शाम चार से नौ बजे तक कथा होगी। सुबह आठ से दस बजे तक अयोध्या के वैदिक विद्वानों के सान्निध्य में यज्ञ संपन्न होगा।
संयोजक निर्मल शास्त्री ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल कथा तक सीमित नहीं है, बल्कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारना ही इसका प्रमुख लक्ष्य है। देश के 75 जिलों में कथा आयोजन इसी संकल्प का विस्तार है। इस मौके पर डॉ.विजय पाठक, हरि शरण वाजपेयी, श्रीदत्त शुक्ला, अनुज गुप्ता, नीरज वाजपेयी आदि मौजूद रहे।