{"_id":"649ec35b40c27fefb4068819","slug":"showroom-owner-beat-the-his-wife-for-the-affair-with-sales-girl-in-shahjahanpur-2023-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी की करतूत: शोरूम पर काम करने वाली युवती के चक्कर में घरवाली को पीटा, नंगे पैर भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी की करतूत: शोरूम पर काम करने वाली युवती के चक्कर में घरवाली को पीटा, नंगे पैर भागकर बचाई जान
Fri, 30 Jun 2023 05:29 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 30 Jun 2023 05:29 PM IST
सार
शाहजहांपुर में एक कारोबारी ने बाहरवाली के चक्कर में घरवाली से दूरी बनी ली। पत्नी का आरोप है कि पति उसका और बेटी का भी ध्यान नहीं रखते। विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा। उसने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहजहांपुर में दुकान पर काम करने वाली युवती के चक्कर में मोबाइल कारोबारी ने पत्नी से दूरी बना ली। इस पर दंपती के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर मोबाइल कारोबारी ने अपनी पत्नी को पीटा। उसने नंगे पैर अपने चाचा के घर तक दौड़ लगाकर जान बचाई। विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- PCS पत्नी का कथित ऑडियो वायरल: सफाईकर्मी पति से बोलीं- चाहे नौकरी चली जाए... नहीं रहूंगी तुम्हारे साथ
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ले के प्रतिष्ठित घराने की युवती की शादी मोबाइल कारोबारी के साथ हुई थी। पति का लाल इमली चौराहे के पास मोबाइल का शोरूम है। उसकी पत्नी की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, शोरूम पर युवती से मोबाइल व्यापारी के संबंध हो गए। युवती तीन वर्ष से शोरूम पर काम कर रही है।
विज्ञापन
पत्नी-बेटी से बना ली थी दूरी
युवती के कारण मोबाइल कारोबारी ने अपनी पत्नी से दूरी बना ली। उनके बेटी भी है। उसका भी ध्यान नहीं देते। आरोप है कि कारोबारी पत्नी को परेशान करने लगा। इसके कारण घर में आए दिन विवाद होने लगा। पति हर बार पत्नी से यही कहता कि अपने घर चली जाओ।ये भी पढ़ें- UCC: मौलाना तौकीर रजा का बड़ा बयान, कहा- कोई भी कानून बना लें, मुसलमान निकाह की जगह फेरे तो नहीं लेगा
महिला की ओर से दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया कि 27 जून को दोपहर 12 बजे पति ने उसके साथ मारपीट करते हुए गर्दन पकड़ ली। जान बचाने के लिए नंगे पैर ही अपने चाचा के घर पहुंची। पत्नी ने पति से जान का खतरा बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।