फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Showed strength in Kabaddi, made place for Mandal

Shahjahanpur News: कबड्डी में दम दिखाया, बनाई मंडल के लिए जगह

Fri, 19 Sep 2025 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Showed strength in Kabaddi, made place for Mandal
रंजीत सिंह। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जनपदीय कबड्डी बालक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर मंडलीय टीम के लिए जगह बनाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अंडर-19 में फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, नियामतपुर ने एसपी कॉलेज को हराकर बाजी मारी। इसी तरह अंडर-17 में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, तिलहर ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम ने जीआईसी, कांट को हराया।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, तिलहर ने मेजबान कॉलेज को हरा दिया। इससे पहले प्रधानाचार्य सौरभ वार्ष्णेय व क्रीड़ा सचिव कैप्टन रामकुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक राकेश अग्रवाल ने विजेता और उपविजेता टीमों का उत्साह बढ़ाया। खेल शिक्षक योगेंद्र सिंह, अनिल मालवीय, राहुल सिंह, रत्नेश शुक्ला,राम निरंजन वर्मा, ईशांत, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
--
अंडर-19 के फाइनल ट्रायल में रंजीत व आकर्षित का चयन

शाहजहांपुर। अंडर-19 के ट्रायल मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले रंजीत और आकर्षित वर्मा का चयन फाइनल मैच के लिए हो गया। यहां बेहतर प्रदर्शन करने पर उनका चयन यूपी की टीम में होगा।

शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के कोआर्डिनेटर डॉ.मनोज यादव ने बताया कि अवकार सिंह का पुत्र रंजीत सिंह दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं। इसी तरह आकर्षित वर्मा बल्लेबाज हैं। दोनों का चयन उत्तर प्रदेश के अंडर-19 फाइनल ट्रायल के लिए हुआ है। ट्रायल 21 सितंबर को नोएडा में होगा। उन्होंने बताया कि रंजीत ने बरेली मंडल की तरफ से खेलकर लखनऊ व बहराइच के खिलाफ दो-दो विकेट हासिल किए थे। आकर्षित वर्मा ने एक मैच में नाबाद 60 रन बनाए थे। संवाद

रंजीत सिंह। स्रोत: स्वयं

रंजीत सिंह। स्रोत: स्वयं

रंजीत सिंह। स्रोत: स्वयं

रंजीत सिंह। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed