{"_id":"570fb10b4f1c1b112f4a6ac3","slug":"show-willingness-to-make-the-four-lane-nh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच को फोरलेन बनाने में तत्परता दिखाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच को फोरलेन बनाने में तत्परता दिखाएं
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम विजय किरन आनंद ने नेशनल हाइवे 24 के बरेली-सीतापुर सेक्शन में फोरलेन निर्माण में संबंधित अधिकारियों को तत्परता बरतने के निर्देश दिए हैं। विकास भवन सभागार में फोरलेन निर्माण कार्यदायी संस्था ऐरा कंस्ट्रक्संस के अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि हाइवे को फोरलेन बनाने में अवरोध पैैदा करने और लापरवाही दिखाने वाले अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। डीएम ने उन सभी किसानों को एक सप्ताह के अंदर अभियान चलाकर धनराशि का भुगतान करने के निर्देश दिए, जिनकी जमीनें फोरलेन के लिए अधिग्रहीत की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था ऐरा कंपनी के अधिकारी उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सभी बाधाएं दूर करके निर्माण कार्य जल्दी पूरा कराएं। यदि उनके कार्य में कहीं कोई बाधा आती है तो अवगत कराएं, जिससे समस्या का समाधान कराया जा सके। राजमार्ग निर्माण के विभिन्न बिंदुओं की समीक्ष करते हुए डीएम आनंद ने कहा कि परियोजना पूरी न होने से बरेली से सीतापुर तक यातायात में अवरोध पड़ने के साथ अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने बिजली, लोकनिर्माण, सामाजिक वानिकी विभागों समेत तहसीलदारों और सिटी मजिस्ट्रेट को इस बाबत अपने कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन