फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Show cause notice to two electricity JEs

Shahjahanpur News: दो बिजली जेई को कारण बताओ नोटिस

Sun, 05 Nov 2023 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 05 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to two electricity JEs
शाहजहांपुर। बिजली निगम के मुख्य अभियंता अनिल तिवारी ने शनिवार को एसई कार्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान राजस्व वसूली बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान कार्य में लापरवाही करने वाले दो जेई को कारण बताओ नोटिस और दो अवर अभियंताओं को आरोप पत्र दिए गए हैं। उन्होंने चेताया कि कार्य में शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता अनिल तिवारी ने बैठक में कहा कि राजस्व वसूली पर प्रमुखता से ध्यान देते हुए कार्य को किया जाए। उन्होंने 30 करोड़ के महीने की वसूली के सापेक्ष 54 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य दिया है। उन्होंने गत वसूली अभियान की समीक्षा करते हुए एसई जेपी वर्मा की सराहना भी की। तिवारी ने राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने वाले दो जेई को चार्जशीट व दो को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इस बीच ओटीएस योजना का लाभ उपभोक्ताओं को दिलाकर राजस्व वसूली पर जोर दिया। एसई जेपी वर्मा ने बताया कि लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एसडीओ, जेई को जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर एक्सईएन अरविंद कुमार, एसडीओ मनीष चंद्रा, एचएल गुप्ता, एई पीयूष वर्मा, जेई गुलशन कुमार, आदर्श कुमार, ब्रजेश, शिवसरन, देवराज आदि मौजूद रहे।

दो सहायक अभियंताओं पर आरोप सिद्ध, रिपोर्ट भेजी : मीटर विभाग के दो सहायक अभियंताओं पर जल्द ही गाज गिर सकती है। जांच में आरोप सिद्ध होने के बाद एसई जेपी वर्मा ने अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम का मीटर विभाग एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। मीटर विभाग के दो सहायक अभियंताओं के खिलाफ समय से मीटर नहीं लगाने और मीटर नहीं बदलने की शिकायत की गई थी। एसई जेपी वर्मा ने शिकायत की जांच की तो आरोप सिद्ध हो गए। एसई ने बताया कि दोनों सहायक अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed