फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shots fired in protest against animals entering the field; two brothers hit by bullets.

Shahjahanpur News: खेत में जानवरों के घुसने के विरोध में फायरिंग, दो भाइयों को लगी गोली

Tue, 01 Sep 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Shots fired in protest against animals entering the field; two brothers hit by bullets.
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। छेदा पट्टी गांव में सोमवार की शाम खेत में जानवर घुसने के विरोध में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो सगे भाइयों को गोली लगी है। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जयवीर ने बताया कि पड़ोसी खेत स्वामी के जानवर उनके खेत में आ जाते हैं। रविवार दोपहर विरोध करने पर विवाद किया। मामले में थाने जाकर शिकायत की थी। सोमवार शाम दोबारा पड़ोसी खेत स्वामी के जानवर उनके खेत में आ गए और फसल चरने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर तीन लोगों ने हमला करते हुए लाइसेंसी राइफल और तमंचे से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

फायरिंग में भाई धर्मवीर के जांघ और रामवीर के पैर के पंजे में गोली लगी है। फायरिंग की सूचना पर पहुंचे सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने जांच की। सीओ ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों की तलाश में टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed