{"_id":"6aaae8634cbe35bad8067c97","slug":"shots-fired-after-complaint-about-cow-entering-field-escaped-by-running-away-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-184857-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खेत में गाय जाने की शिकायत करने पर फायरिंग, भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खेत में गाय जाने की शिकायत करने पर फायरिंग, भागकर बचाई जान
विज्ञापन
कांट। क्षेत्र के नौगवां खुलौली गांव में पालतू गाय के दूसरे के खेत में चले जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि शिकायत करने पहुंचे युवक के साथ गाली-गलौज की गई। इसके बाद कई राउंड फायर किए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी आशुतोष मिश्रा के अनुसार, उनकी पालतू गाय गांव के ही संतोष मिश्रा के खेत में चली गई थी। इसकी शिकायत करने वह संतोष के पास पहुंचे। आरोप है कि उनके साथ गाली-गलौज की गई। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और संतोष पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई।
आशुतोष ने बताया कि उसने भागकर जान बचाई। वह बाल-बाल बच गए। मामले में आशुतोष की ओर से पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।