फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shoppers flocked in... the market was filled with the joy of Holi

Shahjahanpur News: उमड़े खरीदार... होली की मस्ती में झूम उठा बाजार

Mon, 02 Mar 2026 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Shoppers flocked in... the market was filled with the joy of Holi
शाहजहांपुर में खोया मंडी में मावा खरीदते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। होली के मौके पर सोमवार को बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। गुलाल सिलिंडर, इलेक्ट्रानिक गन, अनार कलर और स्मोक फॉग की खूब मांग रही। रंग-बिरंगे मुखौटे, कचरी-पापड़, रंग-गुलाल, पिचकारी आदि की बिक्री भी हुई। व्यापारियों के अनुसार करोड़ों का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन

चार मार्च को होली को देखते हुए दोपहर में बाजारों में खरीदार उमड़ पड़े। सबसे ज्यादा पिचकारी की दुकानों पर भीड़ रही। लोगों ने गुलाल सिलिंडर को खरीदा। इसमें चार रंग निकलेंगे। आठ सौ से 1900 तक रुपये इसकी कीमत है।
विज्ञापन

इसी तरह स्मोक फॉग भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। यह 250 रुपये का है। इसे आग लगाने पर रंग-बिरंगा धुआं निकलेगा। युवा इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी तरह बैटरी वाली पिचकारी भी खूब खरीदी गई। इसे चार्ज कर रंग भरकर प्रयोग कर सकते हैं। गुलाल बम भी आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कॉर्टून वाली पिचकारी, टैंक पिचकारी, फरसा आदि की पिचकारी की भी मांग रही। व्यापारी शिवम मेहरोत्रा बताते हैं कि अनार कलर की खूब मांग है। इसके अलावा फूलों की महक वाले गुलाल भी आए हुए हैं।
--
कचरी-पापड़ की दुकाने रहीं गुलजार
होली पर कचरी-पापड़ की दुकानें काफी गुलजार रहीं। पूरे दिन खरीदारी होती रहती। दुकानदार के अनुसार, मैदा वाले पापड़ 160 रुपये किलो बिक रहे हैं। इसी तरह आलू वाले पापड़ 80 रुपये के 250 ग्राम। साबुतदाना की कचरी 50 रुपये की 250 ग्राम है।
--
भूत, शेर, कृष के मुखौटों की मांग, कैप भी बनीं आकर्षण का केंद्र
बहादुरगंज बाजार में भूत-प्रेत, शेर, कृष के मुखौटों को युवा पसंद कर रहे हैं। इनकी कीमत 20 से 180 रुपये तक है। व्यापारी कुलदीप ने बताया कि रंग-गुलाल से सिर को बचाने के लिए विभिन्न तरह के कैप भी बिक रहे हैं। यह 60 से 100 रुपये तक की हैं।
--
खुले गुलाल की ज्यादा मांग
लाट साहब के जुलूस को देखते हुए खुले गुलाल की ज्यादा मांग है। ग्रामीण इलाके के लोग खूब खरीद रहे हैं। खुला गुलाल 160 रुपये किलो बिक रहा है। हरा, लाल, भगवा की ज्यादा मांग है। व्यापारी सुजल ने बताया कि लोग हर्बल गुलाल भी खरीद रहे हैं। शहर के लोग पैकेट वाले गुलाल को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं।
--
गुझिया की बिक्री में आई तेजी
होली पर मिलने आने वालों का मुंह मीठा कराने के लिए गुझिया की बिक्री में तेजी आ गई है। गुझिया 350 रुपये किलो से छह सौ रुपये किलो तक बिक रही हैं। इसी तरह नमकीन की दुकानाें पर भी काफी भीड़ रही। सदर बाजार के व्यापारी बहादुर ने बताया कि नमकीन 200 रुपये से प्रारंभ होकर 300 रुपये तक है। इसके अलावा अलग-अलग वैरायटी अन्य नमकीन भी हैं, जिनका मूल्य ज्यादा है।
--------
होली वाले दिन 12 बजे से हाईप्रेशर से मिलेगा पानी

नगर निगम ने होली वाले दिन लोगों को भरपूर पानी देने का वादा किया है। हालांकि, बिजली जाने पर आपूर्ति मिलना मुश्किल हो जाएगी। क्योंकि, प्रत्येक नलकूल पर जनरेटर की व्यवस्था नहीं की गई है।
नगर निगम के अधीन 41 नलकूप हैं, जिसके जरिये पानी की आपूर्ति है। इनमें मात्र 11 पर जनरेटर की व्यवस्था की गई है। शेष नलकूप बिजली निगम के भरोसे हैं। अहम बात यह है कि लाट साहब का जुलूस जिस जगह से गुजरेगा। वहां के फीडर की आपूर्ति को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में पानी की आपूर्ति भी ठप रहेगी। जल निगम के महाप्रबंधक ने बताया कि होली वाले दिन 12 बजे से हाई-प्रेशर पानी की आपूर्ति दी जाएगी।

--
बिजली निगम ने जुलूस रूट के तार ऊंचे कराए
लाट साहब के जुलूस को देखते हुए बिजली निगम ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। सोमवार को बहादुरगंज उपकेंद्र टेलीफोन एक्सचेंज पर दोपहर 12 बजे से कार्य शुरू कराया। घंटाघर रूट पर नीचे लटक रहे तारों को सही कराया गया। इसी तरह एक स्थान पर खंभा भी लगाकर तार सही किए गए। इसके चलते एक घंटे तक आपूर्ति बंद रही। एक्सईएन सिटी आरपी सिंह ने बताया कि होली पर जुलूस के गुजरने पर फीडर को बंद कर दिया जाएगा। जुलूस के साथ भी लाइन स्टाफ भी साथ रहेगा।

शाहजहांपुर में खोया मंडी में मावा खरीदते लोग। संवाद

शाहजहांपुर में खोया मंडी में मावा खरीदते लोग। संवाद

शाहजहांपुर में खोया मंडी में मावा खरीदते लोग। संवाद

शाहजहांपुर में खोया मंडी में मावा खरीदते लोग। संवाद

शाहजहांपुर में खोया मंडी में मावा खरीदते लोग। संवाद

शाहजहांपुर में खोया मंडी में मावा खरीदते लोग। संवाद

शाहजहांपुर में खोया मंडी में मावा खरीदते लोग। संवाद

शाहजहांपुर में खोया मंडी में मावा खरीदते लोग। संवाद

शाहजहांपुर में खोया मंडी में मावा खरीदते लोग। संवाद

शाहजहांपुर में खोया मंडी में मावा खरीदते लोग। संवाद

शाहजहांपुर में खोया मंडी में मावा खरीदते लोग। संवाद

शाहजहांपुर में खोया मंडी में मावा खरीदते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed