फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shopkeeper arrested for buying stolen iron rods

Shahjahanpur News: चोरी की सरिया खरीदने के आरोपी दुकानदार को किया गया गिरफ्तार

Thu, 02 Apr 2026 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 02 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper arrested for buying stolen iron rods
पुवायां। मकान निर्माण के लिए लाई गई सरिया को चोर से खरीदने के आरोपी कबाड़ व्यापारी को पुलिस ने पकड़ लिया है। दुकानदार के पास से चोरी की सरिया भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

पुवायां के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी पुष्पेंद्र सिंह का मकान बन रहा है। मकान निर्माण के लिए आई सरिया घर के बाहर पड़ी थीं। 30 मार्च को पुष्पेंद्र ने गांव टकेली के आलोक वर्मा उर्फ अरविंद को सरिया चोरी करते पकड़ लिया था। दो दिन पूर्व भी सरिया चोरी हो गई थी। पूछताछ में अरविंद ने बताया कि दो दिन पूर्व उसने ही सरिया चोरी कर निगोही रोड के मुन्ना कबाड़ी को बेची थी।
विज्ञापन

पुलिस ने अरविंद से पूछताछ के बाद मुन्ना को भी पकड़ा था। 31 मार्च को अरविंद का चोरी की सरिया के साथ चालान कर दिया गया था, लेकिन मुन्ना को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया था। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर उन्होंने कबाड़ व्यापारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि बुधवार को कबाड़ दुकानदार मुन्ना को पकड़ लिया गया है। मुन्ना के पास से 32 किलो सरिया भी बरामद हुई है। बृहस्पतिवार को मुन्ना का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed